Home Sports ‘जब यश 5 करोड़ में बिका तो लोग कहने लगे नाले में पैसा बहा दिया…’ दयाल के पिता का छलका दर्द

‘जब यश 5 करोड़ में बिका तो लोग कहने लगे नाले में पैसा बहा दिया…’ दयाल के पिता का छलका दर्द

0
‘जब यश 5 करोड़ में बिका तो लोग कहने लगे नाले में पैसा बहा दिया…’ दयाल के पिता का छलका दर्द

[ad_1]

नई दिल्ली. आरसीबी (RCB) को आईपीएल प्लेऑफ का टिकट दिलाने में तेज गेंदबाज यश दयाल का अहम रोल रहा. दयाल ने आरसीबी के आखिरी लीग मैच में सीएसके के खिलाफ 20वें ओवर में गजब की गेंदबाजी की और आरसीबी को मैच जिताकर दिया. यश को पिछले सीजन रिंकू सिंह ने 5 छक्के लगाए थे. जिसके बाद उनका काफी मजाक बनाया गया था. उनके पिता ने बताया कि पिछले साल उन्हें अपने बेटे के लिए क्या क्या सुनना पड़ा था.

यश के पिता ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, “जब यश दयाल को आरसीबी ने 5 करोड़ में खरीदा तो मुझे किसी की याद आ रही थी जो कह रहा था कि आरसीबी ने अपना पैसा नाले में बहा दिया. सभी ऐसा कह रहे थे लेकिन आज मैं बहुत सारे अच्छे मैसेज और कॉल्स रिसीव कर रहा हूं. धोनी अब भी किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ा सकते हैं. मैंने बस हाथ जोड़े और प्रार्थना करना शुरू कर दिया. आज मेरे बच्चे का साथ देना भगवान, फिर से वो नहीं होना चाहिए. पहली गेंद के बाद जिस तरह से उसने धैर्य बनाए रखा, वह अच्छा लगा. मैंने जीत के पल का आनंद लिया.”

भारतीय बल्लेबाज से लगता है पैट कमिंस को डर, कहा- उसे बॉलिंग करना मेरे लिए डरावना है…

यश के पिता ने आगे कहा, “जब रिंकू सिंह ने यश दयाल को पिछले सीजन पांच छक्के मारे थे. उस समय लोग यश का मजाक बना रहे थे. इस पल को याद करते हुए उनके पिता ने कहा,” एक वाट्सएप ग्रुप में एक लोग ने मीम शेयर किया था. उसने यश पर कटाक्ष करते हुए एक फोटो शेयर की थी. जिसमें उन्होंने लिखा था, प्रयागराज एक्सप्रेस की कहानी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई.”

गेंदबाज यश दयाल का इस मैच में बड़ा योगदान रहा. दयाल के आखिरी ओवर में सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 17 रन की जरूरत थी. यश दयाल ने अपने आखिरी ओवर में सिर्फ 7 रन दिए. उनकी पहली गेंद खराब थी. धोनी ने इस गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया. इसके बाद धोनी अगली गेंद पर आउट हो गए. 3 गेंद यश ने डॉट डाली. इसके बाद आखिरी गेंद पर 1 रन मिला. इस तरह सीएसके आखिरी ओवर में 7 रन ही बना सकी.

Tags: IPL 2024, Rcb, Royal Challengers Bangalore

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here