Home Sports पिता के दोस्त की बेटी पर फिदा हुआ था भारतीय क्रिकेटर, शादी के लिए रखी थी शर्त, विश्व कप के लिए…

पिता के दोस्त की बेटी पर फिदा हुआ था भारतीय क्रिकेटर, शादी के लिए रखी थी शर्त, विश्व कप के लिए…

0
पिता के दोस्त की बेटी पर फिदा हुआ था भारतीय क्रिकेटर, शादी के लिए रखी थी शर्त, विश्व कप के लिए…

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोच गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) की लव स्टोरी दिलचस्प रही है. उन्होंने अपने पिता के दोस्त की बेटी से शादी रचाई थी. गंभीर ने इसके लिए एक खास शर्त भी रखी थी. गंभीर ने कहा था कि वह वर्ल्ड कप के बाद ही शादी करेंगे. गंभीर ने नताशा जैन नाम की एक क्यूट लड़की से साल 2011 में शादी की थी.

गौतम गंभीर ने नताशा जैन से शादी के लिए ये शर्त रखी थी कि वह शादी सिर्फ 2011 के वर्ल्ड कप के बाद ही करेंगे. गंभीर ने कहा था, ”मेरा एकमात्र फैसला 2011 विश्व कप के बाद शादी करना था. हम उससे पहले एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन मैं 2011 विश्व कप खेलना चाहता था. वह मेरा पहला 50 ओवर का विश्व कप था और मैं वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था.” ठीक ऐसा ही हुआ. दोनों ने वर्ल्ड कप के बाद अक्टूबर में शादी की थी.

KKR vs SRH: हैदराबाद-कोलकाता में भिड़ंत, कौन बनाएगा फाइनल में जगह? कैसी होगी संभावित XI

गौतम गंभीर और नताशा जैन की शादी अरेंज हुई मैरिज थी. हालांकि, कुछ ही मुलाकातों के बाद यह दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे. गौतम और नताशा के बिजनेसमैन पिता अच्छे दोस्त थे. उन्हीं के जरिए क्रिकेटर पहली बार नताशा से मिले थे. शुरुआत गौतम और नताशा दोस्त बने, लेकिन कुछ मुलाकातों के बाद ही उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया. दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला लिया. अपने माता-पिता की सहमति के बाद ही दोनों ने सगाई की और 2011 में गुड़गांव में दोनों की शादी हुई.

गंभीर ने जिताए दो विश्व कप
गौतम गंभीर ने भारत को 2 विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण रोल निभाया था. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में अर्धशतक जड़ा था. वही वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल में उन्होंने 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. फाइनल मुकाबले में उनका यह योगदान आज भी याद किया जाता है.

Tags: Gautam gambhir, Off The Field, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here