Home World Ibrahim Raisi Death: हेलीकॉप्टर हादसे में ईरानी राष्ट्रपति की मौत हादसा या साजिश? उठ रहे ये 5 सवाल

Ibrahim Raisi Death: हेलीकॉप्टर हादसे में ईरानी राष्ट्रपति की मौत हादसा या साजिश? उठ रहे ये 5 सवाल

0
Ibrahim Raisi Death: हेलीकॉप्टर हादसे में ईरानी राष्ट्रपति की मौत हादसा या साजिश? उठ रहे ये 5 सवाल

[ad_1]

Iran President Helicopter Crash:  ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की रविवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई. ईरानी मीडिया की मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार सभी 9 लोगों की मृत्यु हो गई है. बता दें इस हेलीकॉप्टर में रईसी के के अलावा विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन; पूर्वी अज़रबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती भी सवार थे. इस हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. हादसे की वजह से को लेकर कई कांस्पीरेसी थ्योरी सोशल मीडिया पर बह रही हैं. विशेष तौर पर इस हादसे को लेकर पांच सवाल उठ रहे हैं.

हादसे पर उठते 5 सवाल:-

-इब्राहिम रईसी की मौत हादसा या साज़िश ?

-BELL 212 हेलीकॉप्टर से सफर क्यों ?

-लंबी फ्लाइट फिर MI-17 से क्यों नहीं गए ?

-ईरान के खिलाफ दुश्मन ने बड़ी साज़िश रची ?

-खराब मौसम की जानकारी थी, फिर क्यों टेक ऑफ?

संकटों से घिरा ईरान
यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान के भीतर कई राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक संकटों को लेकर असंतोष बढ़ रहा है. ईरान अपने विवादित परमाणु कार्यक्रम और यूक्रेन में युद्ध के दौरान रूस के साथ उसके गहरे होते सैन्य संबंधों को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव का सामना करना पड़ रहा है.

मध्य पूर्व में तनाव और इजरायल
ईरान के सहयोगी हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर अभूतपूर्व हमला किया था जिसके बाद इजरायल-हमास जंग छिड़ गई है. गाजा पर इजरायली बलों ने हमला किया है. इससे पूरे मध्य पूर्व में ईरान-गठबंधन समूहों से जुड़े टकराव भड़क उठे. ईरान ने पिछले महीने ही इजराइल पर एक जबरदस्त ड्रोन और मिसाइल हमला किया था. इसके जवाब में इजरायल ने ईरान पर मिसाइलें दागी थीं.

ईरान के संबंध अमेरिका के साथ कभी भी सहज नहीं रहे हैं. इसके साथ ही सऊदी अरब से भी ईरान की दुश्मनी जगजाहिर है. ऐसे में यह हादसा ऐसे कई सवालों को खड़ा करता है.

रईसी एक हार्डलाइनर
63 वर्षीय रायसी को 2021 में राष्ट्रपति चुना गया था. पद संभालने के बाद से उन्होंने नैतिकता कानूनों को कड़ा करने का आदेश दिया है, सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर खूनी कार्रवाई की. वर्षों से कई लोग राइसी को खमेनेई के उत्तराधिकारी के रूप में देखते रहे हैं.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here