Home Breaking News Iran: ईरानी राष्ट्रपति रईसी का लापता हेलीकॉप्टर देखे जाने का दावा, राहत-बचाव दल दुर्घटना वाली जगह पर पहुंचा

Iran: ईरानी राष्ट्रपति रईसी का लापता हेलीकॉप्टर देखे जाने का दावा, राहत-बचाव दल दुर्घटना वाली जगह पर पहुंचा

0
Iran: ईरानी राष्ट्रपति रईसी का लापता हेलीकॉप्टर देखे जाने का दावा, राहत-बचाव दल दुर्घटना वाली जगह पर पहुंचा

[ad_1]

Iran helicopter crash news and updates Rescuers find Raisi’s aircraft

बचाव कार्य जारी
– फोटो : एएनआई

विस्तार


ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को लेकर जा रहे काफिले का हेलीकॉप्टर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना को कई घंटे बीत जाने के बाद भी हेलीकॉप्टर का पता नहीं चल सका। हालांकि, अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया कि अधिकारियों ने बताया है कि राहत-बचाव दल दुर्घटना वाली जगह पर पहुंच गया है। उसने कुछ दूरी पर हेलीकॉप्टर को देखा है। 

 

कई ईरानी मीडिया चैनलों ने रेड क्रीसेंट का हवाला देते हुए कहा है कि बचाव दल ने रईसी के हेलीकॉप्टर को ढूंढ लिया है। हालांकि, रेड क्रीसेंट ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि राष्ट्रपति और उनके साथी बच गए हैं या नहीं।

 

हेलीकॉप्टर में ईरानी राष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री और कई शीर्ष नेता भी सवार

हादसे के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काफिले के एक हेलीकॉप्टर में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ ही ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन भी सवार हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे और इनमें से दो हेलीकॉप्टर सुरक्षित अपने गंतव्य पर उतर चुके हैं।

पहाड़ी इलाका होने की वजह से बचाव कार्य में हो रही परेशानी

रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते हादसा हुआ। बचाव कार्य में 16 टीमों को लगाया गया है। हादसे में किसी की मौत या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 वर्षीय) पूर्वी अजरबैजान जा रहे थे। इसी दौरान अजरबैजान के सीमावर्ती शहर जोल्फा के करीब दुर्घटना घटी, जो ईरान की राजधानी तेहरान से 600 किलोमीटर दूर है। वह रविवार तड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने वाले थे। यह तीसरा बांध है, जिसे दोनों देशों ने अरास नदी पर बनाया है। पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर भी राष्ट्रपति के काफिले में शामिल थे। 

कौन हैं इब्राहिम रईसी?

इब्राहिम रईसी एक कट्टरपंथी हैं, जिन्होंने पूर्व में देश की न्यायपालिका का नेतृत्व किया था। उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी के रूप में देखा जाता है और कुछ विश्लेषकों का कहना है कि वह 85 वर्षीय नेता (खामेनेई) की मृत्यु या पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह ले सकते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here