Home Breaking News Sensex Closing Bell: संभला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी में सपाट क्लोजिंग, BSE का मार्केट कैप $5 ट्रिलियन पर

Sensex Closing Bell: संभला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी में सपाट क्लोजिंग, BSE का मार्केट कैप $5 ट्रिलियन पर

0
Sensex Closing Bell: संभला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी में सपाट क्लोजिंग, BSE का मार्केट कैप $5 ट्रिलियन पर

[ad_1]

Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

शेयर मार्केट क्लोजिंग
– फोटो : i-stock

विस्तार


शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद निचले स्तरों से संभला। हालांकि उसके बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में सपाट कारोबार होता दिखा। इस दौरान बाजार के उतार-चढ़ाव को मापने वाला सूचकांक इंडिया VIX 23 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। आखिरकार मंगलवार को सेंसेक्स 52.63 (0.07%) अंकों की गिरावट के साथ 73,953.31 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 27.05 (0.12%) अंक चढ़कर 22,529.05 पर बंद हुआ।

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पहली बार रिकॉर्ड 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। सोमवार (21 मई) के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पहली बार 5 लाख ट्रिलियन डॉलर या 414.46 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई से 1.66% नीचे

हालांकि इस बीच बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स अब भी अपने ऑल टाइम हाई से 1.66 फीसदी नीचे बना हुआ है, लेकिन बीएसई मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। BSE का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन नवंबर 2023 में पहली बार 4 ट्रिलियन पर पहुंचा था और अब केवल छह महीनों में यह 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया। मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर लिस्टेड 1411 शेयर बढ़त के साथ जबकि 2,082 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 128 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

मंगलवार को गिरावट के साथ खुले बाजार

इससे पहले वैश्विक बाजार के मिले-जुले रुख के बीच मंगलवार की सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले और निफ्टी 22500 के नीचे पहुंच गया। हालांकि, आधे दिन के बाद निचले स्तरों से बाजार को सपोर्ट मिला। इस दौरान मेटल, पावर, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंकों के शेयरों में खरीदारी दिखी। निफ्टी के टॉप लूजर्स शेयरों में नेस्ले, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और मारुति सुजुकी रहे। वहीं बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और अदाणी पोर्ट्स के शेयर रहे।

सेक्टरवार देखें तो मेटल इंडेक्स में चार प्रतिशत की बढ़त दिखी। वहीं, पावर इंडेक्स में दो प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। पीएसयू बैंक 1.5 प्रतिशत चढ़ा। दूसरी ओर, एफएमसीजी 0.5 प्रतिशत फिसल गया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स् में 0.3% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2% गिर गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here