[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक गजब के मुकाबले देखने को मिले हैं. टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा चमत्कार विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किया. लगातार 6 मैच हारने के बाद जब टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर मान लिया गया था जब पलटवार कर टीम ने जीत का छक्का लगाया. चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी लीग मैच में हराते हुए टीम ने प्लेऑफ में जगह पक्की की. टीम की लगातार छठी जीत ने चेन्नई के फैन को भी पाला बदलने पर मजबूर कर दिया.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने इस बार के सीजन में ऐसा खेल दिखाया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा रही थी. लगातार छह मैच हारने के बाद जब टीम को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर मान लिया गया था तब टीम ने बाउंस बैक किया. विराट कोहली की धुंआधार बल्लेबाजी और टीम की एकजुटता ने नामुमकिन को मुमकिन बना दिया. लगातार छह मैच जीतकर टीम प्लेऑफ में पहुंची और उस टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया जो मौजूदा चैंपियन है.
FIRST PUBLISHED : May 20, 2024, 14:44 IST
[ad_2]
Source link