Home Sports नए कोच की खोज में धोनी की मदद लेगा बीसीसीआई, द्रविड़ के रिप्लेसमेंट के लिए फ्लेमिंग रेस में सबसे आगे

नए कोच की खोज में धोनी की मदद लेगा बीसीसीआई, द्रविड़ के रिप्लेसमेंट के लिए फ्लेमिंग रेस में सबसे आगे

0
नए कोच की खोज में धोनी की मदद लेगा बीसीसीआई, द्रविड़ के रिप्लेसमेंट के लिए फ्लेमिंग रेस में सबसे आगे

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी अब टीम इंडिया का कोच ढूंढ़ने में बीसीसीआई की मदद करेंगे. भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने राहुल द्रविड़ का रिप्लेसमेंट ढूंढ़ना शुरू कर चुका है. इस रेस में न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग सबसे आगे चल रहे हैं. फ्लेमिंग आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच के लिए स्टीफन फ्लेमिंग, रिकी पोंटिंग, गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण के नाम सामने आए हैं. माना जा रहा है कि इनमें से फ्लेमिंग का दावा सबसे मजबूत है. लेकिन न्यूजीलैंड का यह दिग्गज लंबा कॉन्ट्रैक्ट नहीं करना चाहता. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड फ्लेमिंग को राजी करने के लिए एमएस धोनी की मदद ले सकता है.

चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार को LPL में मिले आईपीएल से ज्यादा पैसे, लंका लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर बने

चेन्नई सुपरकिंग्स की कामयाबी में अगर एमएस धोनी के बाद किसी का सबसे ज्यादा योगदान रहा है तो कोच फ्लेमिंग का है. धोनी और फ्लेमिंग की जोड़ी ने सीएसके को 5 आईपीएल खिताब दिलाए हैं. फ्लेमिंग लो प्रोफाइल रहकर काम करते हैं और कभी भी किसी विवाद में नहीं पड़ते. फ्लेमिंग की यही खूबियां उन्हें भारतीय कोच की रेस में सबसे आगे करती हैं.

बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह पहले ही कह चुके हैं कि कोच चुनने के लिए ऐसी कोई शर्त नहीं कि है कि वह भारत से होगा या विदेशी. इसका अधिकार कोच चुनने वाली समिति को दिया गया है.

Tags: BCCI Cricket, Ms dhoni, Rahul Dravid, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here