[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2024 (ICC T20 World Cup) के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. टी20 वर्ल्डकप के 9वें संस्करण का शुभारंभ अमेरिका और कनाडा के मैच से होगा. इसके लिए लगभग सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप से पहले बड़ा फैसला किया है. दरअसल, उन्होंने अपना बॉलिंग महेंद्र सिंह धोनी के साथी को चुना है. इसकी घोषणा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को की.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को यह ऐलान करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो को टी20 विश्व कप के लिए नेशनल टीम के लिए बॉलिंग कंसलटेंट नियुक्त किया जाता है. वह जल्द ही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को इस बड़े टूर्नामेंट के लिए ज्वाइन करेंगे.
SRH vs KKR: अभिषेक शर्मा के लिए आंद्रे रसेल बन सकते हैं खतरा, 10 गेंदों में 2 बार कर चुके हैं आउट
बता दें कि ब्रावो ने वेस्टइंडीज के लिए 295 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 6423 रन बनाए और 363 विकेट लिए. उन्होंने नाम 100 फर्स्ट क्लास मैच, 227 लिस्ट ए मैच भी मैच खेले हैं. ब्रावो वर्तमान में टी20 क्रिकेट में अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिनके नाम प्रारूप में 625 विकेट हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में करीब 7000 रन भी बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो ब्रावो ने वेस्टइंडीज के लिए 91 मैचों में कुल 78 विकेट अपने नाम किए हैं.
ड्वेन ब्रावो 2011 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे. 2021 सीजन में सीएसके ने उन्हें 4.6 करोड़ रुपए में खरीदा था. वह 10 मैचों में मात्र 16 विकेट ही चटका सके थे. बता दें कि ड्वेन ब्रावो आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है. उन्होंने 161 मैचों में 183 विकेट अपने नाम किए हैं. हालांकि, वह अब क्रिकेट से दूर हैं और अब वह अपनी सेवा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को देंगे.
Tags: Afghanistan Cricket, Dwayne Bravo, Ms dhoni, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : May 21, 2024, 17:45 IST
[ad_2]
Source link