Home Breaking News MP: खरगोन में दोस्त बना दुश्मन, हत्या कर शव जंगल में गाड़ा…गड्ढे से बाहर निकले हाथ ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार

MP: खरगोन में दोस्त बना दुश्मन, हत्या कर शव जंगल में गाड़ा…गड्ढे से बाहर निकले हाथ ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार

0
MP: खरगोन में दोस्त बना दुश्मन, हत्या कर शव जंगल में गाड़ा…गड्ढे से बाहर निकले हाथ ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

MP: खरगोन जिले में एक युवक की हत्या करने के लिए उसके ही दोस्त के दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। हत्यारे दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या करने के लिए पहले उसके सर पर पत्थरों से वार किया, फिर उसके शव को पेट्रोल से जलाया। इतने सबके बावजूद भी हत्यारा दोस्त यही नहीं रुका और उसने अपने दोस्त के शव को सुनसान पहाड़ी पर एक गड्ढे में दफना भी दिया।

Friend brutally murdered friend in Khargone

मृतक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिराली में रहने वाला बीए सेकेंड ईयर का छात्र पंकज करोड़े बाहर रहकर पढ़ाई करता था, जोकि वापस अपने घर आते समय शुक्रवार रात से अचानक लापता हो गया। जिसके बाद शनिवार को उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि इस बीच खंडवा जिले के धनगांव थाना क्षेत्र के अतर गांव की एक पहाड़ी पर एक गड्ढे से एक हाथ बाहर निकली हुई लाश पुलिस को मिली गड्ढे में मिली लाश के बारे में जानकारी जुटाने और उसकी शिनाख्त करवाने पर वह गुमशुदा हुए पंकज की ही लाश निकाली, जिसे परिजनों ने पहचान लिया। 

इस तरह पकड़ा गया हत्यारा दोस्त

इधर पुलिस ने जब मृतक पंकज के बारे में जानकारी निकाली तब, अंतिम बार उसके दोस्त प्रदीप के साथ उसे देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में गांव के ही 23 वर्षीय प्रदीप और दीपक से पूछताछ की। इसमें आरोपित प्रदीप ने बताया कि वह दोस्त की बाइक लेकर मृतक पंकज को लेने गया था। पंकज सनावद से अपने घर सिराली आने के लिए बस से पहले दौड़वा पहुंचा। यहां से प्रदीप ने उसे बाइक पर बैठाया और कहा कि चल एक लड़की से मिलकर आते हैं। दोनों बाइक से खंडवा की ओर गए। रात करीब 9.30 बजे खंडवा के भेरूखैड़ा में वन विभाग की जमीन में प्रदीप ने बाइक रोकी। इसके बाद कहा कि मुझे लघुशंका आइ है।

इस तरह से दोस्त ने दोस्त की हत्या को दिया अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रदीप ने लघुशंका करने के बाद पीछे से पंकज के सिर में पत्थर मार दिया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद दो से तीन पत्थर सिर में और मारे। इसके बाद आरोपी प्रदीप ने बाइक से पेट्रोल निकाला और पंकज को जला दिया। जब पंकज का शरीर पूरी तरह से नहीं जला तो आरोपी ने पास ही पौधे लगाने के लिए खोदे गए वन विभाग के गड्डे में उसे दफना दिया। हत्या के बाद प्रदीप रात में ही घर पहुंच गया। इस मामले में पुलिस ने गड्ढे से शव निकाला और खरगोन की एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए, जिससे मामले का खुलासा हो गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here