[ad_1]

नेचुरल्स आइसक्रीम के संस्थापक कामत।
– फोटो : amarujala.com
विस्तार
17 मई 2024 की देर रात नैचुरल्स आइसक्रीम के संस्थापक और ‘आइसक्रीम मैन ऑफ इंडिया’ कहे जाने वाले रघुनंदन श्रीनिवास कामत का निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। कंपनी ने एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनकी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर के साथ निधन की सूचना देते हुए कहा, “एक मुस्कान जिसे कभी नहीं भुलाया जाएगा। एक मुस्कान जो हमें प्रेरणा देती रहेगी कि उनका युग कभी खत्म नहीं होगा। भारत के आइसक्रीम मैन हमेशा हमारे और आपके दिलों में रहेंगे।”
कामत का जन्म कर्नाटक के मंगलुरु स्थित मुल्की गांव में एक आम के दुकानदार के घर 1954 में हुआ था। कामत ने ‘नैचुरल्स आइसक्रीम’ नामक प्रसिद्ध ब्रांड की स्थापना की। फिलहाल इस ब्रांड की अनुमानित कीमत 400 करोड़ रुपये है। कामत उद्योग जगत के एक चर्चित चेहरे और कई लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे। आइए जानते हैं नैचुरल्स आइसक्रीम के संस्थापक और आइसक्रीम मैन ऑफ इंडिया रघुनंदन श्रीनिवास कामत के बारे में सबकुछ।
[ad_2]
Source link