Home Breaking News Pune: लापरवाही से कार चलाने के मामले में पुलिस ने नाबालिग के पिता को हिरासत में लिया, दो लोगों की हुई थी मौत

Pune: लापरवाही से कार चलाने के मामले में पुलिस ने नाबालिग के पिता को हिरासत में लिया, दो लोगों की हुई थी मौत

0
Pune: लापरवाही से कार चलाने के मामले में पुलिस ने नाबालिग के पिता को हिरासत में लिया, दो लोगों की हुई थी मौत

[ad_1]

Maharashtra Pune rash driving case police detained minor father news in hindi

सड़क हादसा।
– फोटो : ANI

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को एक लग्जरी कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पुलिस ने कार के चालक 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को कहा था कि वह सत्र न्यायालय का रुख करेगी और आरोपी पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाने का आग्रह करेगी। हालांकि, अब पुलिस ने नाबालिग के पिता को मंगलवार की सुबह छत्रपति संभानगर से हिरासत में लिया। पिता की पहचान विशाल अगरवाल के तौर पर की गई है। 

पिता को  हिरासत में लिया गया

इस मामले में पुलिस ने दावा किया कि नाबालिग नशे में धुत होकर कार चला रहा था। रविवार को कल्याणी नगर में उसकी कार एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, “हमने छत्रपति संभाजीनगर से नाबालिग के पिता को हिरासत में ले लिया। उन्हें पुणे लाया जा रहा है, जहां उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।”

पुलिस ने नाबालिग के पिता के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और 77 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बार के मालिक और स्टाफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर एक नाबालिग को शराब परोसने का आरोप है। एफआईआर में बताया गया कि लड़के के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस न होने के बावजूद पिता ने उसे कार दे दी। 

हादसे में दो लोगों की मौत 

इस हादसे में मध्य प्रदेश के अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा की मौत हो गई थी। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां कुछ ही घंटों के भीतर उसे जमानत दे दी गई। बोर्ड ने उसे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का दौरा करने और यातायात नियमों का अध्ययन करने और 15 दिनों के भीतर बोर्ड को एक प्रस्तुति प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। आदेश में सीसीएल (कानून का उल्लंघन करने वाला बच्चा) सड़क हादसे और उसका समाधान विषय पर 300 शब्दों का निबंध लिखने के लिए भी कहा गया है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here