[ad_1]

संजय राउत
– फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में लापरवाही से कार चलाने वाला मामला गंभीर होता जा रहा है। रविवार को एक लग्जरी कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार चला रहे नाबालिग को गिरफ्तार किया था, लेकिन किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश होने के कुछ ही घंटों बाद उसे जमानत दे दी गई। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अब नाबालिग के पिता को हिरासत में लिया है। लापरवाही से कार चलाने के मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी।
संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया
संजय राउत ने इस मामले में पुलिस को फटकार लगाई। उन्होंने पुलिस कमिश्नर पर नाबालिग को बचाने का आरोप लगाया। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, “पुलिस कमिश्नर को निलंबित किया जाना चाहिए। वह आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई और आरोपी को दो घंटे के भीतर जमानत पर छोड़ दिया गया। वीडियो में साफ दिख रहा कि वह नशे में धुत था, लेकिन उसका मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव आया। आरोपी की मदद कौन कर रहा? ये पुलिस कमिश्नर कौन है? उसे हटाया जाना चाहिए, वरना पुणे की जनता सड़कों पर उतरेगी।”
#WATCH | On the Pune car accident, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says “Police Commissioner should be suspended. He tried to protect the accused. A young couple was killed and the accused was granted bail within 2 hours. In the video, it can be seen that he was drunk, but his… pic.twitter.com/jiVZEq60ep
— ANI (@ANI) May 21, 2024
[ad_2]
Source link