Home World US-Iran: रईसी के हाथों पर लगा था बहुत सारा खून- ईरानी राष्ट्रपति की मौत पर अमेरिका की प्रतिक्रिया

US-Iran: रईसी के हाथों पर लगा था बहुत सारा खून- ईरानी राष्ट्रपति की मौत पर अमेरिका की प्रतिक्रिया

0
US-Iran: रईसी के हाथों पर लगा था बहुत सारा खून- ईरानी राष्ट्रपति की मौत पर अमेरिका की प्रतिक्रिया

[ad_1]

Iran Helicopter Crash: व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के ‘हाथों पर बहुत सारा खून लगा’ था. हालांकि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मौत के बाद वाशिंगटन ने शोक व्यक्त किया था. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘यह एक ऐसा व्यक्ति था जिसके हाथों पर बहुत खून लगा था.’ उन्होंने कहा कि रईसी ईरान में ‘अत्याचारी’ अधिकारों के हनन के लिए जिम्मेदार था और उसने हमास सहित रीजनल प्रॉक्सी का सपोर्ट किया था.

हालांकि, किर्बी ने कहा कि ‘किसी भी अन्य मामले की तरह, हम निश्चित रूप से जीवन के नुकसान पर खेद व्यक्त करते हैं और उचित रूप से आधिकारिक संवेदना व्यक्त करते हैं.’

हेलीक्रॉप्टर क्रैश में रईसी की मौत
ईरान के उत्तर-पश्चिम स्थित पर्वतीय क्षेत्र में खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर के क्रैश हो जाने की घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीरअबदुल्लाहियन और अन्य की मौत हो गई. यह हादासा तब हुआ जब रईसी ईरान-अज़बैजान बॉर्डर से रविवार को दो डैम का उद्घाटन करके लौट रहे थे.

अली खामेनेई के पंसदीदा थे रईसी
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को एक हार्डलाइनर माना जाता था. वह ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के पंसदीदा बताए जाते थे. रईसी 2017 में अपेक्षाकृत उदारवादी नेता हसन रूहानी के हाथों राष्ट्रपति चुनाव हार गए थे लेकिन चार साल बाद वह सत्ता में आए.

रईसी को नियुक्त करते समय खामेनेई ने उन्हें ‘अत्यधिक अनुभव वाला भरोसेमंद व्यक्ति’ कहा था. इसके बाद विश्लेषकों ने अटकलें लगाईं कि खामेनेई रईसी को ईरान के तीसरे सर्वोच्च नेता के संभावित उम्मीदवार के रूप में तैयार कर रहे हैं. ईरान का सर्वोच्च नेता एक शिया मौलवी होता है जो सरकार संबंधी सभी मामलों में अंतिम निर्णय लेता है और देश के कमांडर-इन-चीफ के रूप में काम करता है.

रईसी का जन्म 14 दिसंबर, 1960 को मशहद में ऐसे परिवार में हुआ था.  रईसी जब पांच वर्ष के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था. वह शियाओं के पवित्र शहर कोम स्थित एक मदरसे में गए और उन्होंने बाद में खुद को उच्च श्रेणी के शिया मौलवी-अयातुल्ला के रूप में वर्णित किया.

रईसी के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं.

(Photo courtesy: reuters)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here