Home Sports राजस्थान का साथ छोड़ लौटा अपने घर, कहा- मैं इंग्लैंड का कप्तान हूं, IPL को…

राजस्थान का साथ छोड़ लौटा अपने घर, कहा- मैं इंग्लैंड का कप्तान हूं, IPL को…

0
राजस्थान का साथ छोड़ लौटा अपने घर, कहा- मैं इंग्लैंड का कप्तान हूं, IPL को…

[ad_1]

लीड्स. इंडियन प्रीमियर लीग के बीच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के वापस लौटने की वजह से कई टीमों को नुकसान हुआ है. सबसे ज्यादा असर एलिमिनेटर खेलने उतरने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम पर पड़ेगा. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए अपने खिलाड़ियों को आईपीएल से वापस बुलाने के इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के फैसले का बचाव किया. साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के साथ टकराव नहीं होना चाहिए.

बटलर की कमी राजस्थान रॉयल्स को तब महसूस होगी जब वे बुधवार को आईपीएल एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना करेंगे. इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ी जो प्लेऑफ का हिस्सा नहीं बन सके उनमें विल जैक्स, रीस टॉपले और फिल सॉल्ट शामिल हैं. इंग्लैंड चार टी20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में बुधवार को यहां पाकिस्तान से भिड़ेगा. बटलर ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने कहा, ‘देखो, इंग्लैंड के कप्तान के रूप में मेरी मुख्य प्राथमिकता इंग्लैंड के लिए खेलना है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी व्यक्तिगत राय है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आईपीएल से नहीं टकराना चाहिए। मुझे लगता है कि ये मैच लंबे समय से कैलेंडर का हिस्सा हैं. बेशक विश्व कप से पहले आपकी नंबर एक प्राथमिकता इंग्लैंड के लिए खेलना और इंग्लैंड के लिए प्रदर्शन करना है, मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छी तैयारी है.’’

राजस्थान की टीम ने आईपीएल की शानदार शुरुआत की थी और आखिरी चार मुकाबले हारने की वजह से उसे एलिमिनेटर खेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है. कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद टीम दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गई. हैदराबाद की टीम ने आखिरी मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया था. रविवार को लीग चरण पूरा होने से पहले ही इंग्लैंड के खिलाड़ी स्वदेश लौट आए थे

Tags: IPL 2024, Jos Buttler

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here