[ad_1]
IPL 2024, KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर-1 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हरा दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इस जीत के साथ ही सीधे फाइनल में एंट्री कर ली है. मिचेल स्टार्क (34 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (24 गेंद में नाबाद 58 रन) और वेंकटेश अय्यर (28 गेंद में नाबाद 51 रन) की आक्रामक पारियों से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने क्वालीफायर-1 मैच में बाजी पलट दी.
मैच के बाद SRH के कप्तान ने निकाली अपनी भड़ास
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए हालांकि सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को फाइनल में पहुंचने का एक मौका और मिलेगा. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 24 मई को एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से चेन्नई में भिड़ेगी. क्वालीफायर-2 की विजेता टीम फाइनल में जगह बना लेगी. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने मैच के बाद माना कि बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ क्वालीफायर-1 मैच में हार मिली है.
कमिंस ने टीम को दी वॉर्निंग
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने मैच के बाद कहा, ‘हम इस हार को जल्द पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे, यह अच्छी बात होगी कि हम दूसरे क्वालीफायर से पहले अपनी गलतियों को सुधार लें. हम दूसरे क्वालीफायर मैच में बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे. टी20 क्रिकेट में ऐसे दिन भी आते हैं जब चीजें आपके लिए ठीक से काम नहीं करती हैं. हम बल्ले से वह प्रदर्शन नहीं कर पाए जो हम करना चाहते थे और जाहिर तौर पर गेंद से भी हम कुछ खास नहीं कर पाए.’
बाद में पिच बेहतर हो गई
पैट कमिंस ने कहा, ‘इस विकेट पर इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर अतिरिक्त बल्लेबाज को चुनना जरूरी था. मुझे लगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, शुरुआत में पिच में थोड़ी बहुत दिक्कत थी और फिर बाद में पिच बेहतर हो गई. हम सभी ने काफी क्रिकेट खेला है और एक नए स्थान (चेन्नई) पर जाने से हमें भी मदद मिलेगी, इसलिए हमें इसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा.’ सनराइजर्स की पारी को 159 रन पर समेटने के बाद केकेआर ने महज 13.4 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बना कर चौथी बार इस लीग में फाइनल का टिकट कटाया.
[ad_2]
Source link