[ad_1]
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू लगातार 6 जीत के साथ प्ले ऑफ में पहुंची है. अब उसका सामना एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से है, जिसे पिछले पांच मैच में एक भी जीत नहीं मिली है. तो क्या यह माना जाए की बेंगलुरु के लिए रास्ता आसान है. विजयरथ पर सवार बेंगलुरु एक और जीत के साथ सफर में आगे बढ़ जाएगी? टीम की फॉर्म और रिकॉर्ड तो यही कहते हैं. लेकिन लॉ ऑफ एवरेज इसके उलट है. क्रिकेट में लॉ ऑफ एवरेज को सरल शब्दों में यूं समझा जा सकता है कि कोई भी टीम लगातार ना तो जीत सकती है और ना लगातार हार सकती है. इसका सबसे सटीक उदाहरण 6 महीने पहले खेले गए वर्ल्ड कप 2023 में भारत की फाइनल में हार है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू जब आईपीएल 2024 में अपने आठवें मैच में हारी तो बहुत सारे क्रिकेट पंडितों ने उसे प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया. और ऐसा करें भी क्यों ना. बेंगलुरू उन दिनों पॉइंट टेबल में आखिरी नंबर पर जो पहुंच गई थी. लेकिन बेंगलुरु ने आईपीएल इतिहास की सबसे दमदार वापसी करते हुए लगातार 6 मैच जीत लिएऔर प्लेऑफ में जगह बना ली. वह भी करो या मरो के मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर.
IPL 2024: KKR को फाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरो, स्टार्क ने वसूल कराई कीमत, श्रेयस की कप्तानी पारी
आरसीबी का अब बुधवार को एलिमिनटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से सामना होना है. आरसीबी के फैंस इस मुकाबले से पहले बेहद उत्साहित है. इसका एक कारण यह भी है कि आरआर लगातार चार मैच हार चुकी है. राजस्थान रॉयल्स का आखिरी मुकाबला भी बारिश में धुल गया था. राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी बार 27 अप्रैल को मैच जीता था. अब 25 दिन बाद जब वह मैदान पर उतरेगी उसके सामने विजयरथ पर सवार विराट कोहली की टीम होगी.
जब लगातार 10 जीत के बाद फाइनल हारा भारत
क्रिकेट पंडित राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का पलड़ा भारी मान रहे हैं. लेकिन लॉ ऑफ एवरेज बेंगलुरू के फैंस के मन में डर भी पैदा कर सकता है. क्रिकेटप्रेमियों के जेहन में अभी यह बात ताजा होगी कि भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 मैच जीते थे और फाइनल में जगह बनाई थी. वर्ल्ड कप फाइनल में जिस ऑस्ट्रेलिया से उसका सामना था, उसे भारत टूर्नामेंट में पहले ही हरा चुका था. सारे समीकरण, फॉर्म, रिकॉर्ड्स भारत की जीत की दुहाई दे रहे थे. लेकिन कहते हैं ना कि आप हर बाजी नहीं जीत सकते. भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई. सारे रिकॉर्ड धरे रह गए.
बेंगलुरु को सतर्क रहने की जरूरत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स जब आमने-सामने होंगे तो उनके जेहन में यह बात जरूर होगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सतर्क रहने की जरूरत है. उसने भले ही लगातार 6 मैच जीते हैं लेकिन एलिमिनटेर मुकाबले में उसे जीरो से शुरुआत करनी पड़ेगी. क्रिकेट या किसी भी खेल का नियम है कि आप भले ही पिछला मैच जीत कर आए हों, अगले मैच में शुरुआत शून्य से ही होती है. यही बात राजस्थान रॉयल्स का हौसला भी बढ़ा रही होगी. अब देखना है आज बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना विजयरथ आगे बढ़ाती है या राजस्थान रॉयल्स हार के सिलसिले को खत्म कर आगे बढ़ती है.
Tags: IPL 2024, IPL Playoff, Rajasthan Royals, RCB vs RR
FIRST PUBLISHED : May 22, 2024, 11:21 IST
[ad_2]
Source link