Home Sports RR vs RCB: फाफ डू प्लेसी सस्ते में लौटे पवेलियन, कैरेबियाई खिलाड़ी ने लपक लिया कमाल का कैच, देखें वीडियो

RR vs RCB: फाफ डू प्लेसी सस्ते में लौटे पवेलियन, कैरेबियाई खिलाड़ी ने लपक लिया कमाल का कैच, देखें वीडियो

0
RR vs RCB: फाफ डू प्लेसी सस्ते में लौटे पवेलियन, कैरेबियाई खिलाड़ी ने लपक लिया कमाल का कैच, देखें वीडियो

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जा रहा है. एलिमिनेटर मुकाबले का टॉस राजस्थान रॉयल्स ने जीता है. जिन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पहले बैटिंग करने के लिए उतरी. लेकिन उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही. फाफ डुप्लेसी ने जल्दी विकेट दे दिया. वह रोवमेन पॉवेल के हाथों कैच आउट हुए. पॉवेल ने बाउंड्री पर कमाल का कैच पकड़ा.

कप्तान फाफ डू प्लेसी 14 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्हें ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर रोवमन पॉवेल ने कैच किया. पॉवेल ने मिडविकेट बाउंड्री पर सामने की ओर डाइव करते हुए कैच लपका. डुप्लेसी ने अपना विकेट 5वें ओवर की चौथी गेंद पर गंवाया. पॉवेल का ये कैच शानदार था. इसे कैच ऑफ द मैच के लिए भी चुना जा सकता है. कैच का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

‘हमारी टीम में कोई सीनियर जूनियर नहीं होता…’ जीत के बाद गौतम गंभीर का वीडियो वायरल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here