Home Breaking News USA vs BAN: विश्व कप से पहले बांग्लादेश की करारी हार, अमेरिका के हरमीत ने छुड़ाए पसीने, भारत से है खास रिश्ता

USA vs BAN: विश्व कप से पहले बांग्लादेश की करारी हार, अमेरिका के हरमीत ने छुड़ाए पसीने, भारत से है खास रिश्ता

0
USA vs BAN: विश्व कप से पहले बांग्लादेश की करारी हार, अमेरिका के हरमीत ने छुड़ाए पसीने, भारत से है खास रिश्ता

[ad_1]

USA vs BAN: Bangladesh got defeat in usa vs ban match before t20 world cup Harmeet singh led america win

अमेरिका बनाम बांग्लादेश
– फोटो : twitter

विस्तार


टी20 विश्व कप 2024 से पहले  मेजबान अमेरिका ने बांग्लादेश को हराकर इतिहास रच दिया। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को खेला गया। इस मैच में अमेरिका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सभी को हैरान कर दिया। 

हरमीत ने दिलाई जीत

अमेरिका की इस जीत के हीरो हरमीत सिंह रहे जिन्होंने 13 गेंदों पर 33 रनों की विस्फोटक पारी खेली। भारतीय मूल के इस खिलाड़ी ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में अमेरिका की जीत की इबारत लिखी। दिलचस्प बात यह है कि वह अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्मुक्त चंद की कप्तानी में साल 2012 में भारतीय टीम ने अंडर 19 विश्व कप में जीत हासिल की थी। हरमीत इस टीम का हिस्सा थे। 

अमेरिका की पारी

बात करें मुकाबले की तो, ह्यूस्टन में अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में तौहिद ह्रिदोय की 58 रनों की पारी की बदौलत छह विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। इस मैच में महमुदुल्लाह ने 31 रन बनाए।  सौम्य सरकार ने 20 और लिटन दास ने 14 रन बनाए। अमेरिका के लिए स्टीवन टेलर ने दो विकेट चटकाए। वहीं, सौरभ, अली और जेस्सी को एक-एक सफलता मिली। 

बांग्लादेश की पारी

जवाब में अमेरिका ने 19.3 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में कोरी एंडरसन और हरमीत सिंह ने जलवा बिखेरा। कोरी ने 25  गेंद पर नाबाद 34 रन और हरमीत ने 13 गेंद पर नाबाद 33 रन बनाए। दोनों के बीच 56 रनों की नाबाद साझेदारी हुई जिसके दम पर अमेरिका ने बांग्लादेश को हरा दिया। अमेरिका के लिए स्टीवन टेलर ने 28, मोनांक पटल ने 12, आंद्रेस गौस ने 23 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने दो विकेट चटकाए जबकि शोरिफुल और राशिद ने एक-एक विकेट चटकाए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here