Home World बर्ड फ्लू की चपेट में बच्चा, इस देश में इंसानों में मिला पहला केस, पसरा खौफ

बर्ड फ्लू की चपेट में बच्चा, इस देश में इंसानों में मिला पहला केस, पसरा खौफ

0
बर्ड फ्लू की चपेट में बच्चा, इस देश में इंसानों में मिला पहला केस, पसरा खौफ

[ad_1]

Australia Bird Flu: ऑस्ट्रेलिया में इंसानों में बर्ड फ्लू इन्फेक्शन का पहला मामला सामने आया है. ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि एक बच्चा कुछ हफ्ते पहले भारत में रहते हुए इस इन्फेक्शन की चपेट में आया था. फिलहाल बच्चा ठीक है.

नाइनन्यूज डॉट कॉम डॉट एयू ने हेल्थ ऑफिसर्स के हवाले से कहा, ‘विक्टोरिया में एक बच्चे में इन्फेक्शन की पुष्टि हुई, जो ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू का पहला मामला है. बच्चा भारत में रहते हुए एच5एन1 फ्लू का शिकार हुआ था और इस साल मार्च के महीने में बीमार था.’

विक्टोरिया हेल्थ डिपार्टमेंट ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘विक्टोरिया में मनुष्य में बर्ड फ्लू ए (एच5एन1) इन्फेक्शन का एक मामला दर्ज किया गया. विक्टोरिया में इन्फेक्शन के फैलने का कोई संकेत नहीं है और दूसरे लोगों में इसके फैलने की आशंका भी बेहद कम है क्योंकि बर्ड फ्लू आसानी से लोगों के बीच नहीं फैलता है.’

डिपार्टमेंट ने दूसरे देश की पहचान किए बगैर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘हाल ही में जिस बच्चे में इन्फेक्शन की पुष्टि हुई. वह मार्च 2024 में विदेश से ऑस्ट्रेलिया लौटा था. बच्चे को सीरियस इन्फेक्शन हुआ था लेकिन अब वह ठीक है और पूरी तरह से उबर चुका है.’ नाइनन्यूज डॉट कॉम डॉट एयू की खबर के मुताबिक, विक्टोरिया के एक फार्म में बर्ड फ्लू की पहचान होने के कुछ घंटों बाद इस मामले के बारे में बताया गया. 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here