[ad_1]
रिकी पोंटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हैं पोंटिंग ने कहा कि उनसे कोच के लिए संपर्क किया गया था
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि उनसे भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए संपर्क किया गया था. लेकिन उन्होंने इस पेशकश को अस्वीकार कर दिया. पोंटिंग ने कहा की यह अभी उनकी ‘जीवनशैली’ में फिट नहीं बैठता. हाल में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में 7 सत्र पूरे करने वाले पोंटिंग इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम टी20 कोच रह चुके हैं. उन्होंने यह नहीं बताया कि भारतीय कोच के पद के लिए बीसीसीआई की ओर से कोई सुझाव आया था या नहीं.
रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने आईसीसी से कहा, ‘आईपीएल के दौरान कुछ आमने-सामने की बातचीत हुई थी, ताकि पता चल सके कि इस पद में मेरी दिलचस्पी है या नहीं. मैं राष्ट्रीय टीम का सीनियर कोच बनना पसंद करूंगा. मेरे जीवन में अन्य चीजें हैं और मैं घर पर कुछ समय बिताना चाहता हूं. हर कोई जानता है कि अगर आप भारतीय टीम के साथ काम करोगे तो आप आईपीएल टीम में शामिल नहीं हो सकते. इसके अलावा राष्ट्रीय मुख्य कोच साल में 10 या 11 महीने की नौकरी है, और मैं इसे करना चाहता हूं, यह अभी मेरी जीवनशैली और उन चीजों में फिट नहीं बैठता है जिन्हें मैं वास्तव में करना पसंद करता हूं.’
VIDEO: आंखें नम… झुके कंधे और भरी आवाज, हार के गम में टूटकर बिखर गए बेंगलुरु के ‘चैलेंजर्स’
‘बेटा भारत आने को है राजी’
पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा की और वह भारत आने के लिए तैयार लग रहा था. उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार और मेरे बच्चों ने पिछले पांच सप्ताह आईपीएल में मेरे साथ बिताए हैं और वे हर साल यहां आते हैं और मैंने अपने बेटे को इसके बारे में बताया. मैंने कहा, ‘पापा को भारतीय कोच की नौकरी की पेशकश की गई है’ और उसने कहा, ‘बस इसे स्वीकार कर लीजिए पापा, हम अगले कुछ वर्षों के लिए वहां जाना पसंद करेंगे. वे वहां रहना और भारत में क्रिकेट की संस्कृति को कितना पसंद करते हैं. अभी यह शायद मेरी जीवनशैली में पूरी तरह से फिट नहीं बैठता.’
लैंगर, फ्लेमिंग और गंभीर भी रेस में
कुछ अन्य हाई प्रोफाइल नाम जैसे कि चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग, लखनऊ सुपर जाइंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर (मार्गदर्शक) गौतम गंभीर को भी संभावित उम्मीदवारों के रूप में देखा जा रहा है. अगले महीने भारत के टी20 विश्व कप अभियान के बाद राहुल द्रविड़ मुख्य कोच का पद छोड़ देंगे. बीसीसीआई ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई तय की है.
Tags: Ricky ponting, Team india
FIRST PUBLISHED : May 23, 2024, 13:18 IST
[ad_2]
Source link