Home Sports 17 साल… 6 टीम.. 1 खिताब, क्या दिनेश कार्तिक ने IPL से ले लिया संन्यास?

17 साल… 6 टीम.. 1 खिताब, क्या दिनेश कार्तिक ने IPL से ले लिया संन्यास?

0
17 साल… 6 टीम.. 1 खिताब, क्या दिनेश कार्तिक ने IPL से ले लिया संन्यास?

[ad_1]

हाइलाइट्स

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में 6 टीमों की ओर से खेले कार्तिक आईपीएल के दूसरे सबसे सफल विकेटकीपर रहे

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कथिततौर पर आईपीएल से संन्यास ले लिया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल एलिमिनेटर मैच के बाद कार्तिक को आरसीबी टीम साथियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. विराट कोहली ने कार्तिक को गले लगाकर उन्हें नम आंखों से ग्राउंड से विदा किया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कार्तिक ने अपनी आखिरी पारी में 13 गेंदों पर 11 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद आरसीबी आईपीएल से बाहर हो गई है. कार्तिक ने सीजन शुरू होने से पहले कहा था कि यह आईपीएल उनके करियर का आखिरी सीजन होने जा रहा है.

राजस्थान के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने हाथ में दोनों ग्लव्स उठाए दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया. कोहली ने कार्तिक को गले लगाया. कार्तिक ने भी इमोशनल होकर मैदान छोड़ा. 38 वर्षीय दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में 15 मैचों में 326 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 187.36 के स्ट्राइक रेट से रन कूटे. आरसीबी ने उन्हें टीमें बतौर फिनिशर का रोल दिया था लेकिन इस सीजन कार्तिक अपने रोल को सही तरह से नहीं निभा पाए. उन्होंने इस सीजन 2 हाफ सेंचुरी लगाई. कार्तिक के बल्ले से 27 चौके और 22 छक्के निकले. उन्होंने 4 कैच लपके जबकि एक स्टंपिंग किया.

17 साल… 6 टीम.. 1 खिताब, क्या दिनेश कार्तिक ने IPL से ले लिया संन्यास? विराट कोहली ने गले लगाकर दी विदाई



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here