Home World 5 करोड़ की सुपारी और US से जुड़े तार, CID ने खोला बांग्लादेशी MP की हत्या का हर राज

5 करोड़ की सुपारी और US से जुड़े तार, CID ने खोला बांग्लादेशी MP की हत्या का हर राज

0
5 करोड़ की सुपारी और US से जुड़े तार, CID ने खोला बांग्लादेशी MP की हत्या का हर राज

[ad_1]

Bangladesh MP Anwarul Azim Aanar murder: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनके एक दोस्त ने उनकी (सांसद) हत्या के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बुधवार को कहा था कि 13 मई से कोलकाता में लापता अनार की हत्या हुई है और इस केस में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा था कि मामले की जांच राज्य CID ​​कर रही है.

दोस्त ने कराया मर्डर

अधिकारी ने बताया, ‘ये एक सुनियोजित हत्या थी. सांसद के एक पुराने मित्र ने उन्हें मारने के लिए भारी रकम (लगभग 5 करोड़ रुपये) का भुगतान किया था. उन्होंने कहा, अवामी लीग के सांसद का दोस्त अमेरिकी नागरिक है और उसके पास कोलकाता में एक फ्लैट है.

CID ​​के आईजी अखिलेश चतुर्वेदी ने बुधवार को कहा था कि पुलिस के पास विश्वसनीय इनपुट था कि अनार की संभवत: हत्या कर दी गई है. लेकिन अभी तक उनका शव बरामद नहीं हुआ है.

ये पूछे जाने पर कि क्या पुलिस को कोलकाता के बाहरी इलाके के न्यू टाउन में स्थित अपार्टमेंट (जहां सांसद के 13 मई को वहां आखिरी बार मौजूद होने का पता चला था) में खून के धब्बे मिले हैं? चतुर्वेदी ने कहा, ‘फॉरेंसिक टीम संदिग्ध अपराध स्थल की जांच कर रही है. फिलहाल तो इस बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी.’

लापता सांसद कथित तौर पर इलाज कराने के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे. उनकी तलाश छह दिन बाद तब शुरू हुई जब उत्तरी कोलकाता के बारानगर के निवासी और बांग्लादेशी राजनेता के परिचित गोपाल विश्वास ने 18 मई को स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. अनार यहां आने के बाद बिस्वास के घर पर रुके थे.

अपनी शिकायत में बिस्वास ने कहा कि अनार 13 मई की दोपहर को डॉक्टर से मिलने के लिए अपने बारानगर आवास से निकले. उन्होंने कहा था कि वह रात के खाने के लिए घर वापस आएंगे. बिस्वास ने दावा किया कि बांग्लादेश के सांसद से 17 मई से संपर्क नहीं हुआ था. इस वजह से उन्हें एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करानी पड़ी.

(इनपुट: पीटीआई भाषा)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here