Home Breaking News IPL 2024: मैक्सवेल के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल में शून्य पर आउट होने के मामले में की कार्तिक की बराबरी

IPL 2024: मैक्सवेल के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल में शून्य पर आउट होने के मामले में की कार्तिक की बराबरी

0
IPL 2024: मैक्सवेल के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल में शून्य पर आउट होने के मामले में की कार्तिक की बराबरी

[ad_1]

IPL 2024: Glenn Maxwell equals Dinesh Karthik in terms of getting out on zero in  IPL history rr vs rcb

ग्लेन मैक्सवेल
– फोटो : IPL/BCCI

विस्तार


आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में संजू सैमसन की टीम ने आरसीबी को चार विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। अब राजस्थान 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। एलिमिनेटर मैच में ग्लेन मैक्सवेल गोल्डन डक का शिकार हुए। इस सीजन वह चौथी बार शून्य पर आउट हुए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।  इस तरह बेंगलुरु के लगातार छह मैच जीतने का सफर भी खत्म हो गया। इस मैच में टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम हुए। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here