Home Breaking News LS Polls: वेणुगोपाल का दावा- आम चुनाव में ‘INDIA’ को 300 सीटें मिलेंगी; PM मोदी से लेकर जांच एजेंसियों को घेरा

LS Polls: वेणुगोपाल का दावा- आम चुनाव में ‘INDIA’ को 300 सीटें मिलेंगी; PM मोदी से लेकर जांच एजेंसियों को घेरा

0
LS Polls: वेणुगोपाल का दावा- आम चुनाव में ‘INDIA’ को 300 सीटें मिलेंगी; PM मोदी से लेकर जांच एजेंसियों को घेरा

[ad_1]

LS Polls Updates: Venugopal claims 'INDIA' will get 300 seats Slams PM Modi to ED CBI IT

केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी।
– फोटो : PTI

विस्तार


देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। भाजपा हो या कांग्रेस हर कोई अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहा है और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के तीर चला रहा है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इंडि गठबंधन को कम से कम 300 सीटें मिलेंगी। यह हमारा आकलन है। इन चुनावों में हमने दक्षिण भारत में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। लोग कह रहे हैं कि भाजपा उत्तर भारत में परचम लहराने जा रही है। वह पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा। हमारी आंतरिक रिपोर्ट बहुत स्पष्ट है कि राजस्थान, हरियाणा, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली इन सभी जगहों पर कांग्रेस और इंडि गठबंधन ही ज्यादा सीटें पाएगा। इंडि एलायंस की जीत की स्थिति बहुत स्पष्ट है।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठे किसी व्यक्ति की ओर से कभी भी इस तरह की निम्न स्तरीय टिप्पणी नहीं की गई है। केवल एक हताश व्यक्ति ही इस तरह की चीजें कर सकता है। वह झूठ बोल रहे हैं। वह झूठी कहानियों से देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, लोग सब जानते हैं।  आप हर बार देश को गुमराह नहीं कर सकते। उनके (भाजपा) सांसद कह रहे हैं कि वे संविधान बदलने के लिए 400 सीटें चाहते हैं। यह हम नहीं, बल्कि वे कहते हैं। ये लोग एक निरंकुश सरकार चाहते हैं, लोकतांत्रिक सरकार नहीं। हम प्रधानमंत्री के आभारी हैं, क्योंकि उन्होंने हमारे घोषणापत्र के लिए बहुत प्रचार किया है, भले ही वह घोषणापत्र की झूठी कहानी गढ़ रहे हों।

रायबरेली-अमेठी जीतने का दावा

वेणुगोपाल ने कहा कि हम रायबरेली में भारी मतों से जीतेंगे। इसके साथ ही हम निश्चित रूप से अमेठी सीट भी फिर से वापस पाएंगे। दोनों सीटें कांग्रेस की होंगी। जमीनी रिपोर्ट बहुत स्पष्ट हैं। हम उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सीटों की संख्या को बहुत कम करने जा रहे हैं। हमें उत्तर प्रदेश में कम से कम आधी सीटें मिलने जा रही हैं।

अगले दो चरणों पर भी बोले

लोकसभा चुनाव के अगले दो चरणों पर उन्होंने कहा कि हम उन सीटों पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं, जिन पर अगले दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। हमारे उम्मीदवार, पार्टी मशीनरी, गठबंधन मशीनरी अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमें ज्यादा से ज्सादा सीटें जीतने का भरोसा है। हमें पंजाब और हरियाणा में भी जीत मिलेगी। इन दोनों राज्यों में किसान और लोग इस सरकार से बहुत नाखुश हैं। हमें पूरा विश्वास है कि पंजाब में भी हमें बहुमत मिलेगा और हम हिमाचल प्रदेश में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री के राजस्थान वाले भाषण के लिए चुनाव आयोग को कितनी शिकायतें मिलीं? उन्होंने (ईसी) उस समय जेपी नड्डा को पत्र लिखा था। उसके बाद क्या हुआ? चुनाव आयोग महज दर्शक बना हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा आचार संहिता के सभी उल्लंघन को दरकिनार किया जा रहा है। उन्हें (भाजपा) कुछ भी करने और बोलने का विशेष विशेषाधिकार है। जब भी कोई विपक्षी नेता कुछ कहता है, तो वे नोटिस जारी कर देते हैं।

केंद्र सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि हम अच्छे नतीजे की उम्मीद कर रहे हैं। हमारा मकसद इस तानाशाही, लोकतंत्र विरोधी सरकार को केंद्र से हटाना है। इस देश के लोकतंत्र के लिए इसकी बहुत जरूरत है। अभी राजनीति में कोई स्तर नहीं बचा है। चुनाव को खेल का मैदान बना लिया गया है। एजेंसियां भाजपा के लिए काम कर रही हैं। ईडी, आईटी, सीबीआई पर संदेह की स्थिति है। हम इस बारे में चिंतित हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here