Home Sports टी20 WC के डेब्‍यू मैच में बनाया रिकॉर्ड, टीम बनी थी चैंपियन, विराट भी मुरीद

टी20 WC के डेब्‍यू मैच में बनाया रिकॉर्ड, टीम बनी थी चैंपियन, विराट भी मुरीद

0
टी20 WC के डेब्‍यू मैच में बनाया रिकॉर्ड, टीम बनी थी चैंपियन, विराट भी मुरीद

[ad_1]

नई दिल्‍ली. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद आमिर (Mohammad Amir) ने टी20 वर्ल्‍डकप 2009 में इंटरनेशनल करियर का आगाज किया और मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था. आमिर  ने 7 जून 2009 को इंग्‍लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20I मैच खेला और टी20 वर्ल्‍डकप में खेलने वाले सबसे कम उम्र के प्‍लेयर बने थे. आमिर ने जब पहला टी20I मैच खेला था तो उनकी उम्र महज 17 वर्ष 55 दिन थी. टी20 वर्ल्‍डकप जैसे बड़े टूर्नामेंट से करियर के आगाज का दबाव कम नहीं होता लेकिन छरहरे आमिर ने इसका बखूबी सामना करते हुए अच्‍छा प्रदर्शन किया था. वे टीम के लिए ‘लकी चॉर्म’ साबित हुए थे और उनके पहले टूर्नामेंट में ही पाकिस्‍तान चैंपियन बना था. फाइनल में यूनुस खान ब्रिगेड ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था.

सबसे कम उम्र में टी20 वर्ल्‍डकप खेलने का यह रिकॉर्ड 2022 तक आमिर के नाम रहा. टी20 वर्ल्‍डकप 2022 में संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) के आयान खान (Aayan Khan) ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 16 साल की उम्र में मैच खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में आमिर के पाकिस्‍तानी टीम का हिस्‍सा होने की पूरी संभावना है. पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के आग्रह पर आमिर रिटायरमेंट से लौटे हैं.

वेस्‍टइंडीज में वर्ल्‍डकप का टीम इंडिया के साथ जुड़ा है खास मिथक, क्‍या टी20 WC 2024 में टूटेगा!

फाइनल में लिया था दिलशान का बेशकीमती विकेट 

ICC T20 World Cup, T20 World Cup 2024, Mohammad Amir, Pakistan cricket team, Virat Kohli, Cricket, आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, मोहम्‍मद आमिर, पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम, विराट कोहली, क्रिकेट

आमिर, टी20 वर्ल्‍डकप 2009 में पाकिस्‍तान टीम के चौथे सबसे सफल बॉलर रहे थे. टूर्नामेंट के 7 मैचों में उन्‍होंने 29.16 के औसत और 7.29 की इकोनॉमी से 6 विकेट हासिल किए थे. टीम के लिए उनसे ज्‍यादा विकेट उमर गुल (13), सईद अजमल (12) और शाहिद अफरीदी (11) ने ही लिए थे. श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में आमिर ने पाकिस्‍तानी बॉलिंग की शुरुआत करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर तिलकरत्‍ने दिलशान का विकेट हासिल किया था. टूर्नामेंट में सर्वाधिक 317 रन बनाने वाले दिलशान को उन्‍होंने खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटाया था. करियर के शीर्ष पर रहते हुए आमिर, पाकिस्‍तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम की याद दिलाते थे. अच्‍छी गति से गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने के अलावा रिवर्स स्विंग में भी उन्‍होंने मास्‍टरी हासिल की थी.

लेफ्ट इज राइट…टी20 वर्ल्‍डकप में भारत के लिए खूब चमके हैं बाएं हाथ के बैटर-बॉलर

तीन टी20 वर्ल्‍डकप में खेल चुके
2009 के अलावा आमिर 2010 और 2016 का टी20 वर्ल्‍डकप भी खेले. 2010 के टूर्नामेंट में उन्‍होंने 6 मैचों में 19.00 के औसत और 6.60 की इकोनॉमी से 8 विकेट लिए थे. दुर्भाग्‍यवश इस वर्ल्‍डकप के कुछ माह बाद ही वे स्‍पॉट फिक्सिंग के दोषी पाए गए और उन पर 5 साल का बैन लग गया. इससे आमिर का करियर काफी प्रभावित हुआ और 2012 व 2014 के टी20 वर्ल्‍डकप में वे नहीं खेल सके. बैन के कारण आमिर 5 साल क्रिकेट से बाहर रहे. यही कारण रहा कि 2009 से 2024 तक के अपने करियर में वे 36 टेस्‍ट, 61 वनडे और 56 टी20 मैच ही खेल सके.

T20I में 2 बार 6 गेंदों पर 6 छक्‍के लगा चुका ये बैटर,9 गेंद में बनाई फिफ्टी, वर्ल्‍डकप में रहेगी सबकी नजर

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बने थे भारत की हार का कारण
बैन की अवधि खत्‍म करने के बाद आमिर ने टी20 वर्ल्‍डकप 2016 की पाकिस्‍तान टीम में वापसी की लेकिन उनकी गेंदों में पहले जैसी धार नहीं दिखी. अटैकिंग के बजाय वे डिफेंसिव बॉलर अधिक नजर आए और 4 मैचों में 39.33 के औसत और 7.86 की इकोनॉमी से 3 विकेट ही ले पाए. हालांकि जल्‍द ही वे पुराने रंग में आ गए. 2017 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमिर ही टीम इंडिया की जीत की राह का सबसे बड़ा रोड़ा बने थे. भारतीय टीम के तीन स्‍टार बैटरों रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन के विकेट आमिर ने पहले ही स्‍पैल में निकाल दिए थे. एक ही स्‍थान से गेंद को अंदर लाने और बाहर निकालने की उनकी खूबी के आगे ये तीनों बैटर असहाय नजर आए थे. मैच में 3 विकेट लेते हुए उन्‍होंने टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान दिया था. विराट कोहली ने भी एक बार आमिर को बेहद मुश्किल बॉलर बताया था.

‘ससुर’ शाहिद अफरीदी के तीन रिकॉर्ड की ‘दामाद’ शाहीन शाह ने की बराबरी

विराट कोहली ने बताया था बेहद मुश्किल बॉलर

ICC T20 World Cup, T20 World Cup 2024, Mohammad Amir, Pakistan cricket team, Virat Kohli, Cricket, आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप, टी20 वर्ल्‍डकप 2024, मोहम्‍मद आमिर, पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम, विराट कोहली, क्रिकेट

बॉलीवुड के ‘मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट’ आमिर खान ने 2017 में एक टीवी शो में विराट से पूछा था कि क्‍या किसी गेंदबाज के सामने आप नर्वस होते हैं तो विराट ने कहा था, ‘मौजूदा समय में पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद आमिर…वह इस समय दुनिया के शीर्ष दो या तीन गेंदबाजों में से हैं. मैंने अपने करियर में जिन गेंदबाजों का सामना किया, आमिर उनमें सबसे मुश्किल गेंदबाजों में से एक हैं. उनका सामना करते हुए आपको टॉप स्‍तर का खेल दिखाना होता है वरना आप आउट हो सकते हैं.’ हालांकि विराट कई मौकों पर आमिर की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए उनके खिलाफ खूब रन भी बना चुके हैं. बता दें, विराट की आमिर से अच्‍छी बांडिंग हैं. विराट एक बार आमिर को अपना बैट गिफ्ट कर चुके हैं. आमिर भी कई मौकों पर विराट को मौजूदा समय का दुनिया का सर्वश्रेष्‍ठ बेटर बता चुके हैं.

T20 वर्ल्‍डकप में दो टीमों से कभी नहीं जीत पाई टीम इंडिया, 4 टीमों से कभी नहीं हारी

पीसीबी के मेंटल टॉर्चर से तंग होकर लिया था संन्‍यास
आमिर बेहद प्रतिभावान थे लेकिन वे अनुशासित नहीं थे. इस कारण विवादों से उनका नाता रहा. 2021 में आमिर ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास का ऐलान करते हुए कहा था कि पीसीबी के ‘मेंटल टॉर्चर’ से तंग आकर उन्‍हें यह कदम उठाना पड़ा है. 36 टेस्‍ट में 119, 61 वनडे में 81 और 56 टी20I में 64 विकेट आमिर के नाम पर दर्ज हैं. अब मेंटली टार्चर करने वाली उसी पीसीबी के आग्रह पर 32 साल के आमिर ने रिटायरमेंट का फैसला वापस लेने का ऐलान किया है. हाल ही में न्‍यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैचों में उनका बॉलिंग प्रदर्शन ठीकठाक रहा है लेकिन उनकी असल परीक्षा टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) में दुनिया के दिग्‍गज बैटरों के सामने होगी. देखना दिलचस्‍प होगा कि इस अहम टूर्नामेंट में आमिर पुरानी चमक दिखाते हैं या फिर ‘फुंके कारतूस’ साबित होते हैं.

Tags: Icc T20 world cup, Mohammad amir, Pakistan cricket team, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here