[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) अक्सर चर्चा में रहती है. एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गई है. उन्होंने अपनी मास्टर्स डिग्री पूरी कर ली है. जिसके लिए उनके पिता ने भी सोशल मीडिया पर बेटी की प्रशंसा की. सचिन ने कहा कि वह बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह आने वाले समय में अपने सपने को साकार करेगी.
सचिन तेंदुलकर ने एक्स अकाउंट पर सारा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “यह एक शानदार दिन था. जिस दिन हमारी बेटी ने यूसीएल के मेडिसिन विभाग से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में डिस्टिंक्शन के साथ मास्टर डिग्री पूरी की. माता-पिता के रूप में, यहां तक पहुंचने के लिए इतने वर्षों में आपके द्वारा किए गए सभी कार्यों को देखकर हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है. यह आसान नहीं है. यहां भविष्य के लिए आपके सभी सपने हैं. हम जानते हैं कि आप उन्हें साकार करेंगे.”
It was a beautiful day.
The day our daughter completed her Masters with Distinction, from UCL’s Dept of Medicine, in Clinical & Public Health Nutrition.
As parents, we feel so proud to have seen all the work you have put in through the years to get here. It’s not easy. Here’s… pic.twitter.com/sTs091Niew
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 24, 2024
[ad_2]
Source link