Home World Anwarul Azim Anar: हनी ट्रैप का शिकार बने बांग्लादेशी MP अजीम? मर्डर केस में लगातार चौकाने वाले खुलासे

Anwarul Azim Anar: हनी ट्रैप का शिकार बने बांग्लादेशी MP अजीम? मर्डर केस में लगातार चौकाने वाले खुलासे

0
Anwarul Azim Anar: हनी ट्रैप का शिकार बने बांग्लादेशी MP अजीम? मर्डर केस में लगातार चौकाने वाले खुलासे

[ad_1]

Anwarul Azim Anar news: पश्चिम बंगाल सीआईडी (CID) ने बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की ‘हत्या’ में कथित संलिप्तता को लेकर एक और शख्स को हिरासत में लिया गया है. इस मामले की जांच कर रही स्पेशल पुलिस टीम के अफसरों का मानना है कि सांसद अनवारुल को एक महिला न्यू टाउन के एक फ्लैट में प्रलोभन देकर ले गई और फिर भाड़े के हत्यारों द्वारा उनकी हत्या करा दी गई होगी. CID ऑफिसर ने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने हत्या मामले के मुख्य आरोपियों में से एक से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पश्चिम बंगाल के एक इलाके का निवासी है.

अमेरिकी दोस्त, पांच करोड़ की सुपारी और हनी ट्रैप

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान बताए बिना कहा कि यह पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है कि वह व्यक्ति सांसद से क्यों मिला था और उन्होंने क्या चर्चा की थी? पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनके दोस्तों में से एक ने उनकी (सांसद) हत्या के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी. अधिकारी ने कहा कि अवामी लीग के सांसद के दोस्त के पास कोलकाता में एक फ्लैट है और वह संभवत: इस समय अमेरिका में है.

ये भी पढ़ें- करोड़ों की सुपारी और US से जुड़े तार, CID ने खोला बांग्लादेशी MP की हत्या का हर राज!

फ्लैट में हुआ कत्ल?

पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के जिस फ्लैट में बांग्लादेश के सांसद को आखिरी बार प्रवेश करते देखा गया था, उसे उसके मालिक ने अपने दोस्त को किराये पर दिया था. इस फ्लैट का मालिक उत्पाद शुल्क विभाग का कर्मचारी है.

उन्होंने कहा, ‘जांच से संकेत मिला कि बांग्लादेशी सांसद एक महिला द्वारा बिछाए गए ‘हनी ट्रैप’ में फंस गए, जो सांसद के दोस्त की भी करीबी थी. ऐसा लगता है कि महिला ने अनार को न्यू टाउन के फ्लैट में जाने का प्रलोभन दिया था. हमें आशंका है कि वहां पहुंचते ही उनकी हत्या कर दी गई.’

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुजमन खान ने बुधवार को कहा था कि 13 मई से कोलकाता से लापता सांसद की हत्या हुई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

(एजेंसी इनपुट)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here