Home Breaking News Bhaiyya Ji Movie Review: शाहरुख बनने की कोशिश में फिर धरे गए मनोज बाजपेयी, पढ़िए कहां चूके सिनेमा के ‘चौहान’

Bhaiyya Ji Movie Review: शाहरुख बनने की कोशिश में फिर धरे गए मनोज बाजपेयी, पढ़िए कहां चूके सिनेमा के ‘चौहान’

0
Bhaiyya Ji Movie Review: शाहरुख बनने की कोशिश में फिर धरे गए मनोज बाजपेयी, पढ़िए कहां चूके सिनेमा के ‘चौहान’

[ad_1]

Bhaiyya Ji Movie Review by Pankaj Shukla Apoorv Singh Karki Deepak Kingrani Manoj Bajpayee Suvinder Vicky

भैया जी रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला

Movie Review

भैया जी

कलाकार

मनोज बाजपेयी
,
सुविंदर विकी
,
जतिन गोस्वामी
,
विपिन शर्मा
,
जोया हुसैन
,
भगीरथ बाई
,
अमरेंद्र शर्मा
और
रमा शर्मा

लेखक

दीपक किंगरानी
और
अपूर्व सिंह कार्की

निर्देशक

अपूर्व सिंह कार्की

निर्माता

शैल ओसवाल
और
शबाना रजा बाजपेयी

रिलीज:

24 मई 2024


दो बार अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके अभिनेता मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ‘भैया जी’ को उनकी 100वीं फिल्म कहकर प्रचारित किया जा रहा है, लेकिन 30 साल पहले आई फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से गिनती करें तो ओटीटी और बड़े परदे पर रिलीज फीचर फिल्मों की संख्या अभी 80 तक ही पहुंचती दिख रही है। हां, कैमरे के सामने वह 100 बार जरूर दिख चुके हैं, और ये गिनती उनके धारावाहिकों और वेब सीरीज को मिलाकर ठीक बैठती है। फिल्म ‘भैया जी’ के टीजर पर मनोज बाजपेयी का परिचय उनके किरदार के साथ साथ ‘ए क्रिएशन बाय मनोज बाजपेयी’ के रूप में आया। मतलब ये कि इस फिल्म को देखते-सुनते समय जो कुछ भी सामने आया है, उसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ मनोज बाजपेयी की है। इस फिल्म के लेखक दीपक किंगरानी और निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की के साथ वह इससे पहले ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ में दिखे थे, जिसके रचनात्मक निर्माता सुपर्ण वर्मा थे। इस बार सुपर्ण वर्मा पिक्चर में नहीं हैं और समझ ये आता है कि कभी कभी सिर्फ एक ही बंदा किसी जंग को जीतने के लिए काफी नहीं भी होता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here