[ad_1]

कान ला सिनेफ अवॉर्ड
– फोटो : ट्विटर
विस्तार
77वें कान फिल्म फेस्टिवल में चिदानंद एस नाइक की फिल्म ‘सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो’ को गुरुवार को ला सिनेफ का प्रथम पुरस्कार मिला। ये कान में भारत की एक सबसे बड़ी जीत है। मैसूर के डॉक्टर से फिल्म निर्माता बने इस अभिनेता ने यह फिल्म पुणे के भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के टेलीविजन विंग में अपने एक साल के कौर्स के दौरान बनाई थी।
मानसी माहेश्वरी की फिल्म को मिली तीसरा पुरस्कार
फिल्म ‘सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो’ कन्नड़ लोक कथा पर आधारित है। इसकी कहानी एक बूढ़ी महिला के बारे में है। इस फिल्म ने कान फिल्म फेस्टिवल में ला सिनेफ का पहला पुरस्कार जीत कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। ला सिनेफ प्रतियोगिता का तीसरा पुरस्कार मेरठ की मानसी माहेश्वरी की एनीमेशन फिल्म ‘बन्नीहुड’ ने अपने नाम किया है।
[ad_2]
Source link