Home Breaking News Gurugram: बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Gurugram: बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

0
Gurugram: बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

[ad_1]

Rakesh Daultabad independent MLA from Gurugram's Badshahpur assembly passed away

राकेश दौलताबाद का फाइल फोटो
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। सुबह करीब 10 बजे अचानक तबीयत खराब होने पर पालम विहार के कोलंबिया अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। राकेश दौलताबाद के निधन की खबर से हर कोई दुखी है। अस्पताल में उनके समर्थक पहुंचे हैं। वहीं, जेजेपी से लोकसभा प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया और भाजपा नेता मुकेश पहलवान भी अस्पताल पहुंचे हैं।

बादशाहपुर से निर्दलीय के रूप में विधानसभा में पहुंचे राकेश दौलताबाद इसी सीट पर निर्दलीय व इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर दो बार चुनाव मैदान में उतरे, दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। तीसरी बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा के मनीष यादव को हराया था।

राकेश दौलताबाद के दो बच्चे हैं। दो साल पहले कोविड में उनके छोटे भाई की मौत हो गई थी। वे हरियाणा हाउसिंग बोर्ड निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here