[ad_1]

पुणे कार हादसा
– फोटो : ANI
विस्तार
देश में इन दिनों पुणे में हुए सड़क हादसे की चर्चा हो रही है। यहां एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। कार 17 साल का नाबालिग चला रहा था, जो शराब के नशे में धुत था। कोर्ट ने उसे निबंध लिखने की सजा देकर रिहा कर दिया था। बाद में विवाद बढ़ा तो कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी। इन सबके बीच, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर आरोपी की मां परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से बेटे की रक्षा करने की अपील की है।
‘मेरा बेटा डिटेंशन सेंटर में’
दरअसल, वीडियो में एक रैप गीत में आरोपी किशोर के होने का दावा करते हुए कार दुर्घटना में कैसे बच निकलने की बात बताई गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर 17 साल के लड़के की मां ने पुलिस से अपने बेटे की रक्षा की अपील की। एक वीडियो संदेश में किशोर की मां ने जोर देकर कहा, ‘जो वीडियो वायरल हो रहा है वह मेरे बेटे का नहीं है। यह एक फर्जी वीडियो है। मेरा बेटा डिटेंशन सेंटर में है।’
बेटे की रक्षा की अपील करते हुए महिला को रोना आ जाता है। खुद को मजबूत करने के लिए वह कैमरे के सामने से हठ जाती हैं। फिर वापस आकर पुलिस से अपने बेटे की रक्षा करने का अनुरोध करती हैं।
[ad_2]
Source link