Home Breaking News Rajinikanth: यूएई सरकार की तरफ से रजनीकांत को मिला गोल्डन वीजा, बोले- ‘मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं’

Rajinikanth: यूएई सरकार की तरफ से रजनीकांत को मिला गोल्डन वीजा, बोले- ‘मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं’

0
Rajinikanth: यूएई सरकार की तरफ से रजनीकांत को मिला गोल्डन वीजा, बोले- ‘मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं’

[ad_1]

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को यूएई के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने गोल्डन वीजा दिया है। अभिनेता ने अपनी इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को इसकी जानकारी दी है। रजनीकांत हाल ही में अबू धाबी गए थे। वहीं पर अभिनेता को ये सम्मान प्राप्त हुआ है। इस मान-सम्मान के लिए रजनीकांत ने सरकार और लुलु ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एमए यूसुफ अली को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद कहा है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 




रजनीकांत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह यूएई सरकार की तरफ से मिले गोल्डन वीजा के लिए अबू धाबी सरकार को धन्यवाद कह रहे हैं। साथ ही बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। सुपरस्टार ने वीडियो में कहा, ‘अबू धाबी सरकार से प्रतिष्ठित यूएई गोल्डन वीज़ा प्राप्त करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’


अभिनेता ने आगे कहा, ‘इस वीजा की सुविधा और सभी तरह के सहयोग के लिए मैं अबू धाबी सरकार और अपने अच्छे दोस्त श्री यूसुफ अली, लुलु ग्रुप के सीएमडी को दिल से धन्यवाद देता हूं।’ उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस खबर से रजनीकांत के फैंस बेहद खुश हो गए हैं। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here