Home Breaking News SRH vs RR Live Score : राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

SRH vs RR Live Score : राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

0
SRH vs RR Live Score : राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

[ad_1]

07:05 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलेर कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पोवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। इंपैक्ट सबः शिमरॉन हेत्मायर, नांद्रे बर्गर, शुभम दुबे, डेनोवान फेरेरा, कुलदीप सेन। 

सनराइजर्स हैदराबादः ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नीतीश रेड्डी, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी. नटराजन। इंपैक्ट सबः उमरान मलिक, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, शाहबाज अहमद। 

07:01 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। राजस्थान की टीम ने क्वालिफायर-2 मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। हैदराबाद की टीम में विजयकांत वियासकांत की जगह एडेन मार्करैम की वापसी हुई है। 

06:25 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : क्लासेन पर रहेंगी नजरें

सनराइजर्स के पास हेनरिक क्लासेन जैसा विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद है। उन्होंने 180 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं। वहीं, उनके बल्ले से 34 छक्के निकले हैं। क्लासेन आते ही बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, चेपॉक का विकेट उप्पल, कोटला और वानखेड़े के मैदान से थोड़ा अलग होगा। यहां गेंद रुककर आएगी। ऐसे में बड़े शॉट खेलना थोड़ा मुशकिल हो सकता है।

06:22 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : बारिश की संभावना नहीं

06:09 PM, 24-May-2024

SRH vs RR Live : राजस्थान की टीम का बराबरी का रहा है रिकॉर्ड

राजस्थान की टीम ने 2008 में आईपीएल का खिताब जीता था और टीम अब तक दो बार क्वालिफायर-2 में पहुंची है। टीम को इस दौरान एक बार जीत मिली, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान की टीम 2013 में पहली बार क्वालिफायर-2 मुकाबला खेली थी और उसे कोलकाता में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने चार विकेट से हराया था। इसके बाद टीम को 2022 में भी क्वालिफायर-2 मुकाबला खेलना पड़ा, लेकिन इस बार संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम ने आरसीबी को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में राजस्थान को गुजरात टाइटंस से हार मिली।

05:40 PM, 24-May-2024

SRH vs RR Live : क्वालिफायर-2 में बेहतर है हैदराबाद का रिकॉर्ड

पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद का क्वालिफायर-2 में रिकॉर्ड बेहतर है। हैदराबाद की टीम अब तक तीन बार क्वालिफायर-2 में हिस्सा ले चुकी है जहां दो बार टीम को सफलता मिली है, जबकि एक मैच उसने गंवाया है। हैदराबाद 2016 में क्वालिफायर-2 मुकाबला गुजरात लायंस के खिलाफ खेली थी जहां उसने चार विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया था। टीम ने इसके बाद खिताबी मुकाबले में आरसीबी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद हैदराबाद 2018 सीजन में भी क्वालिफायर-2 खेली और उस समय टीम ने केकेआर को 14 रनों से हराया, लेकिन फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हार गई। फिर टीम ने 2020 सीजन में भी क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला, लेकिन हैदराबाद को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

05:24 PM, 24-May-2024

SRH vs RR Live : सैमसन से होगी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

राजस्थान का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम अपनी लय में लौटता दिख रहा है। आरसीबी के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया। टी20 विश्व कप 2024 से पहले सलामी बल्लेबाज अपनी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। हालांकि, कप्तान संजू सैमसन की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। दरअसल, पिछले तीन मैचों में वह 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाए हैं।

05:15 PM, 24-May-2024

SRH vs RR Live : अश्विन-चहल बिखेरेंगे जलवा

रॉयल्स के गेंदबाजी आक्रमण पर नजर डालें तो अश्विन और चहल की जोड़ी चेपॉक में हैदराबाद के लिए मुसीबत बन सकती है। दोनों को इस विकेट की अच्छी खासी परख है। वहीं, लीग के आखिरी चरण में अश्विन अपनी फॉर्म में वापसी करने में कामयाब हुए हैं। ऐसे में क्वालिफायर-2 में वह खतरनाक साबित हो सकते हैं। 

05:14 PM, 24-May-2024

SRH vs RR Live : हेड-अभिषेक दिलाएंगे हैदराबाद को तेज शुरुआत

हेड और अभिषेक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस जोड़ी को ‘ट्रेविषेक’ नाम दिया गया है। मौजूदा संस्करण में हेड ने 199.62 के स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं जबकि अभिषेक ने 207.04 के स्ट्राइक रेट से 470 रन बना लिए हैं। दोनों के बल्ले से अब तक 72 छक्के और 96 चौके निकल चुके हैं। 

05:10 PM, 24-May-2024

SRH vs RR Live Score : राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

IPL Live Cricket Score, Qualifier 2 SRH vs RR 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को हराने वाली राजस्थान रॉयल्स से है। दोनों ही टीमों के लिए खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने का यह अंतिम अवसर होगा। हैदराबाद और राजस्थान में से जो टीम ये मुकाबला जीतेगी उसका सामना रविवार को फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here