Home Sports बल्लेबाजों ने डुबोई राजस्थान रॉयल्स की लुटिया… कैप्टन सैमसन ने किया स्वीकार

बल्लेबाजों ने डुबोई राजस्थान रॉयल्स की लुटिया… कैप्टन सैमसन ने किया स्वीकार

0
बल्लेबाजों ने डुबोई राजस्थान रॉयल्स की लुटिया… कैप्टन सैमसन ने किया स्वीकार

[ad_1]

हाइलाइट्स

राजस्थान को 36 रन से मिली हार स्टार बल्लेबाज हुए फ्लॉप

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंच गई है. चेन्नई में खेले गए क्वालीफायर 2 मैच में राजस्थान को 36 रन से हार मिली. हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज इस अहम मुकाबले में कमाल नहीं कर सके. संजू सैमसन से लेकर रियान पराग तक, सभी सस्ते में पवेलियन लौट गए.

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से रखे गए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR vs SRH) की टीम ध्रुव जुरेल (35 गेंद में नाबाद 56, सात चौके, दो छक्के) और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (42) की उम्दा पारियों के बाजवूद सात विकेट पर 139 रन ही बना सकी. सनराइजर्स की ओर से शाहबाज अहमद ने 23 रन देकर तीन जबकि अभिषेक शर्मा ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए.

ना रसल ना हेटमायर.. कप्तान भी नया, फिर भी विंडीज ने साउथ अफ्रीका को दिया गहरा जख्म, ब्रैंडन ने खेली ‘किंग’ वाली पारी

सनराइजर्स ने इससे पहले हेनरिक क्लासेन (34 गेंद में चार छक्कों से 50 रन ) के अर्धशतक से नौ विकेट पर 175 रन बनाए. संजू सैमसन (Sanju Samson) ने मैच के बाद कहा, ‘अपने गेंदबाजों पर गर्व है लेकिन बीच के ओवरों में हम उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए. मुकाबले के दौरान ओस नहीं गिरी जिससे सनराइजर्स के गेंदबाजों को आसानी हुई. सैमसन ने कहा कि यह अनुमान लगाना बेहद मुश्किल है कि कब ओस गिरेगी और कब नहीं.

उन्होंने कहा, ‘यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है कि ओस गिरेगी या नहीं. दूसरी पारी में पिच ने अलग तरह से बर्ताव किया, गेंद टर्न कर रही थी. उन्होंने हमारे दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ स्पिन का काफी अच्छी तरह इस्तेमाल किया.’ सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ध्रुव जुरेल और रियान पराग की सराहना भी की.

Tags: IPL 2024, Rajasthan Royals, Sanju Samson, Sunrisers Hyderabad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here