Home Breaking News Bangladesh MP Murder Case: जानकारी जुटाने कोलकाता आए बांग्लादेश के खुफिया विभाग के प्रमुख, CID से भी मिलेंगे

Bangladesh MP Murder Case: जानकारी जुटाने कोलकाता आए बांग्लादेश के खुफिया विभाग के प्रमुख, CID से भी मिलेंगे

0
Bangladesh MP Murder Case: जानकारी जुटाने कोलकाता आए बांग्लादेश के खुफिया विभाग के प्रमुख, CID से भी मिलेंगे

[ad_1]

Bangladesh Detective Department Chief Harun-or-Rashid ON Bangladesh MP Anwarul Azim Anar murder case

हारुनन राशिद
– फोटो : एएनआई

विस्तार


बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी के लापता सांसद अनवारुल अजीम अनार (56) की कोलकाता में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अजीम इलाज के लिए भारत आए थे। इसके बाद से सांसद अजीम 18 मई से लापता थे। गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने अजीम की हत्या की पुष्टि की थी। मर्डर केस में जानकारी जुटाने के लिए अब पड़ोसी मुल्क के खुफिया विभाग के प्रमुख रविवार को भारत आए हैं। उनके साथ बांग्लादेश की खुफिया विभाग शाखा के दो अन्य अधिकारी भी कोलकाता पहुंचे हैं। 

यह लोग आए भारत

बांग्लादेश डिटेक्टिव ब्रांच की एक टीम, जिसमें डिटेक्टिव चीफ हारुनन राशिद मिंटो सहित तीन शीर्ष अधिकारी शामिल हैं, रविवार को कोलकाता पहुंची। उनके साथ अन्य दो अधिकारी सईदुर रहमान और अब्दुल अहर भी आए हैं। 

बुरी तरह हत्या की गई

हारुनन राशिद मिंटो ने पत्रकारों को बताया, ‘हम अभी यहां पहुंचे हैं। आप सभी जानते हैं कि हमारे आपराधिक अधिनियम में अतिरिक्त प्रादेशिक अपराध नामक एक धारा है जिसका अर्थ है कि यदि कोई व्यक्ति बांग्लादेश से बाहर कोई अपराध करता है तो हम इस अतिरिक्त प्रादेशिक अपराध धारा के अंतर्गत उन अपराधों की जांच कर सकते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आप सभी जानते हैं कि लोकप्रिय सांसदों में से एक अनवारुल अजीम अनार की बुरी तरह हत्या की गई है। उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए थे। इस हत्या के मास्टरमाइंड सभी बांग्लादेशी हैं। हत्या की साजिश बांग्लादेश में रची गई थी। अब हमारा मुख्य काम जांच को आगे बढ़ाना है। हम भारत में घटनास्थल का दौरा करने आए हैं। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे। कोलकाता पुलिस और बांग्लादेश पुलिस ने उनके बीच विभिन्न जानकारी साझा की है।’

मुख्य साजिशकर्ता के अमेरिका भागने की उम्मीद

बांग्लादेश के खुफिया विभाग के प्रमुख राशिद ने कहा, ‘शायद मुख्य साजिशकर्ता अख्तरुज्जमां काठमांडू से दुबई के रास्ते अमेरिका भाग गया होगा। हम इंटरपोल के जरिए उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हम सीआईडी कार्यालय जाएंगे। हम सीआईडी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। हम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने की कोशिश करेंगे ताकि हमें और जानकारी मिल सके।’

12 मई को कोलकाता पहुंचे थे बांग्लादेशी सांसद

बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के लापता सांसद अनवारुल अजीम अनार की बीते बुधवार 22 मई को मौत की पुष्टि कर दी गई थी। बांग्लादेशी सांसद इलाज कराने के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे। वह कोलकाता में अपने एक दोस्त के घर पर थे, लेकिन 13 मई की दोपहर यह कहकर निकले थे कि उनका डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट है और वह रात के खाने के लिए घर वापस आ जाएंगे। इसके छह दिन बाद बिस्वास ने पुलिस में 18 मई को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 

कौन है हत्याकांड का मास्टरमाइंड?

बंगाल पुलिस और बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने दावा किया था कि इस हत्याकांड की साजिश अनार के एक व्यवसायी मित्र अख्तरुज्जमां शाहीन ने रची है। वो बांग्लादेशी मूल का अमेरिकी नागरिक है और सोने की तस्करी का काम करता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए बांग्लादेश भारत और अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here