Home Sports Hardik-Natasa : कोई सड़क पर आने वाला है…, हार्दिक से तलाक की अटकलों के बीच नताशा के पोस्ट से मची खलबली

Hardik-Natasa : कोई सड़क पर आने वाला है…, हार्दिक से तलाक की अटकलों के बीच नताशा के पोस्ट से मची खलबली

0
Hardik-Natasa : कोई सड़क पर आने वाला है…, हार्दिक से तलाक की अटकलों के बीच नताशा के पोस्ट से मची खलबली

[ad_1]

Natasa Stankovic Instagram Story : भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की तलाक की अटकलों का बाजार गर्म है. हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. तलाक की चर्चा सोशल मीडिया पर है. इस बीच नताशा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसने खलबली मचा दी है. दरअसल, नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी स्टोरी लगाई हैं, जिसमें एक स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

नताशा ने क्या लिखा?

नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने एक इंग्लिश सॉन्ग भी लगाया है. वहीं, इसकी अगली दो स्टोरीज में वह वर्कआउट करती दिख रही हैं. उन्होंने कुछ घंटे पहले एक और स्टोरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें नताशा ने लिखा, ‘कोई सड़कों पर उतरने वाला है.’ इस पोस्ट के बैकग्राउंड में ड्राइविंग स्कूल मैनुएल का एक साइनबोर्ड नजर आ रहा है.’ इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस रिएक्ट भी कर रहे हैं.

fallback

नताशा ने हटाया सरनेम

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सरनेम हटा लिया है. इसमें कहा गया कि नताशा इंस्टाग्राम पर पहले नाम ‘नताशा स्टेनकोविक पांड्या’ लिखती थीं, लेकिन अब उन्होंने पांड्या सरनेम हटा दिया है. इसके बाद से ही ऐसी खबरें आने लगीं की दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here