[ad_1]

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद ने शाहबाज अहमद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2024 सीजन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। हैदराबाद की टीम इससे पहले 2018 सीजन के खिताबी मुकाबले में पहुंची थी जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद की टीम ने 2018 के बाद कभी खिताबी मैच में प्रवेश नहीं किया था और अब छह साल बाद वह फाइनल खेलने उतरेगी। हैदराबाद का मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा जिसने क्वालिफायर-1 में सनराइजर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
[ad_2]
Source link