Home Breaking News Kerala: हैदराबाद से केरल घूमने आए लोग गूगल मैप की मदद से कर रहे थे ड्राइव, नदी में जा गिरी कार, बाल-बाल बचे

Kerala: हैदराबाद से केरल घूमने आए लोग गूगल मैप की मदद से कर रहे थे ड्राइव, नदी में जा गिरी कार, बाल-बाल बचे

0
Kerala: हैदराबाद से केरल घूमने आए लोग गूगल मैप की मदद से कर रहे थे ड्राइव, नदी में जा गिरी कार, बाल-बाल बचे

[ad_1]

Hyderabad-based tourists drive into stream in Kerala while using Google maps

गूगल मैप का सहारा लेना एक समूह को भारी पड़ा (प्रतिकात्मक)
– फोटो : istock

विस्तार


अक्सर अनजान जगहों पर यात्रा करते समय मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग गूगल मैप पर निर्भर रहते हैं। मगर हर समय गूगल मैप पर निर्भर रहना खतरे से खाली नहीं है। केरल के कुरुप्पनथारा में गूगल मैप का सहारा लेना एक समूह को भारी पड़ गया कि उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात हैदराबाद से आए पर्यटकों का एक समूह अलप्पुझा की ओर जा रहा था। चूंकि सभी क्षेत्र से अनजान थे इसलिए अपने गंतव्य तक जाने के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गूगल मैप पर गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी। 

शुक्रवार रात हुआ हादसा

पुलिस ने शनिवार को बताया कि गूगल मैप का इस्तेमाल करने के कारण हैदराबाद से आए पर्यटकों के एक समूह का वाहन दक्षिण केरल के कुरुप्पनथारा जिले के निकट उफनती हुई नदी में जा गिरा। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। महिला समेत चार लोग अलप्पुझा की ओर जा रहे थे। जहां से वह यात्रा कर रहे थे वहां बारिश हो रही थी।

बाल-बाल बचे

इसकी वजह से सड़कें पानी में डूबी हुई थीं।चूंकि पर्यटक इस क्षेत्र से अनजान थे, इसलिए वे गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी। हालांकि, भगवान का शुक्र रहा कि पुलिस गश्ती इकाई और स्थानीय निवासियों की कोशिश से चारों बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका वाहन पानी में डूब गया।

पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा

कडुथुरूथी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘बाहन को बाहर निकालने के प्रयास जारी है। गौरतलब है, केरल में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल अक्तूबर में केरल के कोच्चि में एक कार के नदी में गिरने से दो युवा डॉक्टर्स की मौत हो गई थी। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए थी। बताया जा रहा था कि कार सवार गूगल मैप की मदद से ड्राइव कर रहे थे। तभी कार नदी में गिर गई थी। घटना के बाद, केरल पुलिस ने मानसून के मौसम के दौरान मैप का उपयोग करने के लिए सावधानी दिशा-निर्देश जारी किए थे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here