Home Breaking News NDRS: इस वजह से जल्द बंद होने जा रहा है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन? यहां शिफ्ट होंगी सभी ट्रेनें, देखें लिस्ट

NDRS: इस वजह से जल्द बंद होने जा रहा है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन? यहां शिफ्ट होंगी सभी ट्रेनें, देखें लिस्ट

0
NDRS: इस वजह से जल्द बंद होने जा रहा है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन? यहां शिफ्ट होंगी सभी ट्रेनें, देखें लिस्ट

[ad_1]

New Delhi Railway Station may be closed by end of this year

बंद हो सकता है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए ये जरूरी खबर है। कुछ समय के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को बंद किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, स्टेशन हमेशा के लिए बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि यह कुछ समय के लिए इसे बंद करने की तैयारी की जा रही है। भारतीय रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास यानी रीडेवलपमेंट योजना के तहत इसे कुछ समय के लिए बंद करेगा। ताकि स्टेशन का काम तेजी से किए जा सके।

दरअसल, भारतीय रेलवे ने देश के करीब 1300 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास प्लान बनाया है। इसी प्लान के तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास और कायाकल्प होना है। पहले स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम एक साथ करने की योजना थी, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार अब इसे अलग-अलग चरणों में किए जाने पर विचार चल रहा है। केंद्र सरकार के साल 2023 के रेल मंत्रालय बजट में भी इसे लेकर जानकारी दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद स्टेशन के आने वाले छह से सात माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के काम को पूरे होने में करीब चार से पांच साल तक का समय लग सकता है। 2028 के अंत तक या 2029 तक बनकर पूरा तैयार हो जाएगा।

इन स्टेशनों से शुरू होगी ट्रेन

स्टेशन निर्माण कार्य के चलते करीब चार से पांच साल तक ट्रेनों के स्टेशन बदले जाएंगे। इससे यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। पुनर्विकास योजना के तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को इस साल के अंत तक बंद करने पर विचार किया जा रहा है। स्टेशन के बंद होने के बाद तेजी से इसके पुनर्विकास का काम शुरू हो सकेगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना लगभग 300 ट्रेनें चलती हैं। करीब 6 लाख से ज्यादा यात्री नई दिल्ली स्टेशन से आवागमन करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली स्टेशन के रीडेवलपमेंट के चलते ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर शिफ्ट किया जाएगा। उत्तर और पूर्व की ओर जाने वाले ट्रेन आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी। जबकि पंजाब, हरियाणा जाने वालीं ट्रेनें सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन शिफ्ट की जा सकती हैं। इसी तरह राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात समेत दक्षिण भारत की राज्यों के लिए जाने वाली ट्रेनों को दिल्ली कैंट और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट किया जा सकता है। इसके अलावा बची हुई ट्रेनों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के अलावा दिल्ली के अन्य स्टेशनों पर भी शिफ्ट किया जा सकता है।  



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here