Home Breaking News Phase Six Voting Live: वाराणसी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो; कुल्लू में कंगना ने दिखाई ताकत

Phase Six Voting Live: वाराणसी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो; कुल्लू में कंगना ने दिखाई ताकत

0
Phase Six Voting Live: वाराणसी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का रोड शो; कुल्लू में कंगना ने दिखाई ताकत

[ad_1]

09:36 PM, 25-May-2024

कुल्लू में कंगना का रोड शो

कंगना रनौत ने कुल्लू में रोड शो किया। मंडी लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होगा। 

09:33 PM, 25-May-2024

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, ‘बहुत ही शांतिपूर्वक और बड़े ही व्यवस्थित ढंग से हमारे लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न हुआ… कुछ लोगों के वोट कटे हैं… चुनाव आयोग को इस पर जरूर संज्ञान लेना चाहिए… मतदान प्रतिशत अच्छा रहा है… बहुत सकारात्मक माहौल है… पीएम मोदी को जिताने के लिए वोटिंग की गई है।’

08:32 PM, 25-May-2024

प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने काल भैरव मंदिर में की पूजा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव ने काल भैरव मंदिर में आरती की।

08:31 PM, 25-May-2024

झारखंडः वोट देने जा रहे बुजुर्ग को हाथी ने कुचला

 झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को वोट देने जा रहे एक बुजुर्ग पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा, यह हादसा बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गोबरबानी गांव के पास तब हुआ, जब सुरेंद्र नाथ हंसदा (71) एक जंगल की सीमा पार कर रहे थे। वह गोबरबानी गांव के प्रधान थे। एक अधिकारी ने कहा, हंसदा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह करीब 6.30 बजे घर से निकले थे। उनके बेटे ने बताया कि हाथी दिखने के बाद उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन मतदान केंद्र से मात्र 100 मीटर दूर उसने उन्हें कुचल दिया।

08:30 PM, 25-May-2024

कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर निशाना

कर्नाटक के कलबुर्गी में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘उन्हें मां गंगा ने बुलाया है और उन्होंने 2047 की योजना तैयार की है। क्या वे 2047 रहेंगे भी? कभी वह समुद्र के अंदर चला जाते हैं, कभी वह गंगा के अंदर चले जाते हैं, कभी वह गुफाओं में चले जाते हैं, और कभी वह ध्यान करने के लिए अकेले बैठ जाते हैं। मैं नहीं जानता कि उन्हें साधना का फल मिलेगा या नहीं। मेरा मानना है कि कोई अपना पेट तभी भर सकता है जब वह काम करेगा। अगर आप अच्छे काम करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। बुरे काम करोगे तो बुरा फल पाओगे… अगर तुम्हें जहर दिख जाए और मैं तुम्हें उससे दूर रहने को कहूंगा, लेकिन तुम उसे चाटने की जिद करो तो नतीजा क्या होगा? मोदी ऐसे ही हैं।’

07:58 PM, 25-May-2024

पीएम मोदी ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने छठे चरण के मतदान के बाद मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘एनडीए के आंकड़े लगातार बेहतर हो रहे हैं। लोगों को अब अहसास हो गया है कि INDI गठबंधन सत्ता के आसपास भी नहीं है, ऐसे में उन्हें वोट करना बेकार है।’

07:24 PM, 25-May-2024

अब तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान %  3 बजे तक मतदान %  5 बजे तक मतदान % अब तक मतदान %
बिहार 9.66 23.67 36.48 45.21 52.24 52.80
हरियाणा 8.31 22.09 36.48 46.26 55.93 58.15
जम्मू-कश्मीर  8.89 23.11 35.22 44.41 51.35 51.97
झारखंड 11.74 27.80 42.54 54.34 61.41 62.39
दिल्ली 8.94 21.69 34.37 44.58 53.73 54.37
ओडिशा 7.43 21.30 35.69 48.44 59.60 59.92
उत्तर प्रदेश 12.33 27.06 37.23 43.95 52.02 54.02
पश्चिम बंगाल 16.54 36.88 54.80 70.19 77.99 78.19

07:07 PM, 25-May-2024

‘बिहारी किसी से डरता नहीं है’

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने PM मोदी की टिप्पणी पर कहा, ‘बिहारी गुजराती से डरता नहीं है। यह झारखंड और दिल्ली नहीं है, एक बार हाथ लगाकर तो दिखाइए। बिहारी किसी से डरता नहीं है, हमारे भगवान कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ है। एक 75 साल के बुजुर्ग एक 34 साल के नौजवान को धमकी दे रहे हैं कि हमें चुनाव हराओगे तो हम तुम्हें जेल भेज देंगे…जनता फैसला करेगी।’

06:52 PM, 25-May-2024

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार पर हमला

बंगाल की झारग्राम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडु पर हमला हुआ। भाजपा उम्मीदवार मोंगलापोटा के बूथ नंबर 200 पर पहुंचे थे, इसी दौरान उपद्रवियों ने उन पर हमला कर दिया और पथराव किया। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा उम्मीदवार को बचाया। हालांकि हमले में भाजपा उम्मीदवार घायल हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार ने हमले के बाद कहा ‘हमें कल ही सूचना मिली थी कि मोंगलापोटा में भाजपा के मतदाताओं को वोट देने नहीं दिया जाएगा। इस वजह से हम यहां ये चेक करने आए थे कि क्या समस्या है। यहां 200 के करीब लोगों ने हम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और हम पर पथराव किया। अगर केंद्रीय बलों ने नहीं बचाया होता तो यहां हमारी हत्या हो सकती थी। हमें स्थानीय पुलिस से कोई सुरक्षा नहीं मिली। दीदी सीएए लागू नहीं करना चाहतीं और देश को पाकिस्तान बनाना चाहती हैं।’

 

06:47 PM, 25-May-2024

छठे चरण का मतदान समाप्त

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान समाप्त हुए। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) और VVPAT मशीन को सील किया। वीडियो दिल्ली के निर्माण भवन स्थित एक मतदान केंद्र से है।

बिहार में भी लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण के मतदान समाप्त हुए। मतदान समाप्त होने के बाद पूर्वी चंपारण सीट पर मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) और VVPAT मशीन को सील किया।

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here