[ad_1]

भाजपा उम्मीदवार पर हमला
– फोटो : ANI (Video Grab)
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान आज पूरा हो गया। आठ प्रदेशों में सुबह के सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान जारी रहा। मतदान के दौरान बंगाल में हिंसा की घटनाएं भी देखने को मिली। झारग्राम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए।
#WATCH | West Bengal | BJP candidate from Jhargram Lok Sabha seat, Pranat Tudu was attacked allegedly by miscreants when he was visiting booth number 200 in Monglapota in the parliamentary constituency today pic.twitter.com/bfEYH7KgXT
— ANI (@ANI) May 25, 2024
पश्चिम बंगाल में जारी मतदान के बीच झारग्राम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडू पर हमला किया गया। इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “हमें कल जानकारी मिली थी कि भाजपा मतदाताओं को मोंगलापोटा के मतदान केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। हम यहां यही देखने आए थे, कि क्या दिक्कत है। यहां 200 लोगों ने हमपर लाठियों, पत्थरों और हथियारों से हमला करने लगे। केंद्र बल वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस की तरफ से हमें कोई सुरक्षा नहीं दी गई। ममता बनर्जी राज्य में सीएए लागू होने देना नहीं चाहती है। वह देश को पाकिस्तान बना देगी।”
[ad_2]
Source link