Home Sports SRH vs KKR Final: जीतने वाली टीम होगी मालामाल, जानिए कितनी होगी प्राइज मनी? RCB को भी मिलेंगे करोड़ों रुपए

SRH vs KKR Final: जीतने वाली टीम होगी मालामाल, जानिए कितनी होगी प्राइज मनी? RCB को भी मिलेंगे करोड़ों रुपए

0
SRH vs KKR Final: जीतने वाली टीम होगी मालामाल, जानिए कितनी होगी प्राइज मनी? RCB को भी मिलेंगे करोड़ों रुपए

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई (रविवार) को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जाएगा. इसमें कौन सी टीम फाइनल जीतेगी यह देखना दिलचस्प होगा. फाइनल जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ करोड़ों रुपए भी मिलेंगे. आइए जानते हैं इस साल जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी दी जाएगी. साथ ही हम यह भी जानेंगे कि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाली खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा.

आईपीएल 2024 की विजेता टीम को न सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी मिलेगी, बल्कि प्राइज मनी के तौर पर मोटी रकम भी मिलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2024 की चैंपियन टीम को इनाम के तौर पर 20 करोड़ रुपये मिलेंगे. जबकि फाइनल हारने वाली टीम को भी 13 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को भी करोड़ो रुपए मिलेंगे. तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ तो वहीं, चौथे नंबर पर रहने वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे. इस हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे. क्योंकि उनकी टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. तो वहीं, राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपए मिलेंगे.

SRH vs RR Turning Point: 14 मैचों में 3 विकेट लेने वाले खिलाड़ी ने हैदराबाद को दिलाया फाइनल का टिकट, अकेले पलटा मैच

आईपीएल में विजेता और उपविजेता टीमों को मिलने वाली इनामी राशि के अलावा भी कई और अवॉर्ड दिए जाते हैं. इनमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, फेजैसे अवॉर्ड शामिल हैं. हम आपको इन सभी अवॉर्ड और उससे जुड़ी इनामी राशि बता रहे हैं. ऑरेंज कैप अवॉर्ड आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है. ऑरेंज कैप जीतने वाले को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे. विराट कोहली ऑरेज कैप जीतने की रेस में सबसे आगे है. वहीं, आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती है. इस बार इनाम के तौर पर 15 लाख रुपये मिलेंगे. वहीं, इमर्जिंग प्लेयर को 20 लाख रुपये का इनाम मिलेगा. पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हर्षल पटेल हैं.

Tags: IPL 2024, KKR vs SRH

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here