Home Sports Team India : मिशन T20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित-जडेजा समेत इन प्लेयर्स ने मुंबई से भरी उड़ान

Team India : मिशन T20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित-जडेजा समेत इन प्लेयर्स ने मुंबई से भरी उड़ान

0
Team India : मिशन T20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित-जडेजा समेत इन प्लेयर्स ने मुंबई से भरी उड़ान

[ad_1]

Team India left for T20 World Cup 2024 : अमेरिका और वेस्टइंडीज की साझा मेजबानी में जून में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का पहला बैच रवाना हो चुका है. भारतीय टीम इस ICC टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करने वाली है. हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा समेत रवींद्र जडेजा,शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और स्क्वॉड में शामिल अन्य क्रिकेटर्स भी टीम बस से निकलते नजर आए. बीते महीने 30 अप्रैल को BCCI ने इस मेगा इवेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया था.

BCCI ने शेयर किया पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘उनका इंतजार खत्म हुआ. हम वापस आ गए! आइए #TeamIndia के लिए अपना समर्थन दिखाएं.’ BCCI ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं. एक फोटो में रोहित शर्मा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत सहित कोचिंग स्टाफ के सदस्य दिख रहे हैं. वहीं, दूसरे फोटो में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल समेत अन्य लोग नजर आ रहे हैं.

ऋषभ पंत ने दिया ऑटोग्राफ

टीम बस से बाहर निकलकर एयरपोर्ट से अंदर जाते समय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कुछ फैन को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आए. एक फैन पोस्टर हाथ में लिया हुआ था, जिस पर ऋषभ पंत ने अपना ऑटोग्रोफ दिया. वहीं, एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक फैन ऋषभ पंत से कहता है कि ‘जीत के आना’ तो पंत उस फैन की ओर ‘थंब्स अप’ कर देते हैं.

टीम इंडिया का स्क्वॉड 

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह ,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here