Home Breaking News US: मस्क का गूगल के सह-संस्थापक की पूर्व पत्नी के साथ था अफेयर, पार्टी में लिया केटामाइन; रिपोर्ट का दावा

US: मस्क का गूगल के सह-संस्थापक की पूर्व पत्नी के साथ था अफेयर, पार्टी में लिया केटामाइन; रिपोर्ट का दावा

0
US: मस्क का गूगल के सह-संस्थापक की पूर्व पत्नी के साथ था अफेयर, पार्टी में लिया केटामाइन; रिपोर्ट का दावा

[ad_1]

Elon Musk Had An Affair With Google Co-Founder's Ex-Wife Nicole Shanahan, Claims Report

एलन मस्क
– फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार


टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार दिग्गज कारोबारी केटामाइन ड्रग के इस्तेमाल के आरोपों और गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन की पूर्व पत्नी निकोल शानहान के साथ कथित प्रेम प्रसंग के कारण चर्चाओं में हैं। एक अमेरिकी अखबार की खबर के मुताबिक, 2021 में मस्क शानहान के साथ एक पार्टी में थे और दोनों ने एक साथ केटामाइन लिया था। अखबार ने आठ अलग-अलग स्त्रोतों और दस्तावेजों के जरिए से इसकी पुष्टि की और जानकारी दी। 

खबर के मुताबिक, शानहान ने 2022 में न्यूयॉर्क में एक बर्थडे पार्टी की मेजबानी की थी। जिसमें ब्रिन के लंबे समय तक दोस्त रहे मस्क भी मौजूद थे। उसी साल बाद में मस्क और शानहान ने मस्क के भाई की ओर से आयोजित एक निजी पार्टी में एक-दूसरे के सामने आए। इस पार्टी में स्पेसएक्स के संस्थापक और शानहान ने कथित तौर पर एक साथ केटामाइन का इस्तेमाल किया और और कई घंटों के लिए गायब हो गए। इस घटना के बारे में चार लोगों ने अखबार को पुष्टि की। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस घटना की चार लोगों से पुष्टि की। 

इनमें से तीन सूत्रों ने अमेरिकी दैनिक अखबार को बताया कि शानहान ने ब्रिन के सामने यह भी कबूल किया कि उसने मस्क के साथ यौन संबंधन बनाए थे और उन्होंने कथित तौर पर इसकी जानकारी अपने दोस्तों, परिवार और अन्य लोगों के साथ साझा की थी। 2022 में वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मस्क और शानहान दोनों ने किसी संबंध से इनकार किया। पिछले साल शानहान ने इन दावों को खारिज किया था और कहा था कि उस रात वह केवल मस्क की बेटी के उपचार को लेकर चर्चा कर रहे थे और कुछ नहीं। शानहान ने पीपुल पत्रिका को बताया था कि यौन संबंध की बात सामने आने से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। 

इसके बाद शानहान और ब्रिन ने अलग होने का फैसला किया। 2022 में दोनों ने तलाक के लिए अदालत में मुकदमा दायर किया। खबर के मुताबिक, तलाक प्रक्रिया को निपटने में करीब 18 महीने लगे। इस दौरान शानहान ने आत्महत्या की धमकी भी दी थी। पिछले साल ही दोनों ने तलाक को अंतिम रूप दिया था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here