Home Sports कोहली ने रचा इतिहास… दूसरी बार सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज, बने पहले भारतीय

कोहली ने रचा इतिहास… दूसरी बार सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज, बने पहले भारतीय

0
कोहली ने रचा इतिहास… दूसरी बार सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज, बने पहले भारतीय

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली के सिर दूसरी पर सजा ऑरेंज कैप का ताज इससे पहले 2016 में विराट ने जीता था ये खिताब विराट ने आईपीएल में सर्वाधिक 741 रन बनाए

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए आईपीएल 2024 बेहतरीन रहा. इस सीजन वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. आरसीबी को लगातार 6 मैचों में जीत दिलाकर प्लेऑफ में पहुंचाने में कोहली का अहम रोल रहा. कोहली ने 15 मैचों में सबसे अधिक 741 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले. कोहली को ऑरेंज कैप से नवाजा गया. आईपीएल इतिहास में दूसरी बार ऑरेंज कैप जीतने वाले कोहली पहले भारतीय बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने 2016 में ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था.

विराट कोहली (Virat Kohli) के बाद इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ दूसरे नंबर पर रहे. गायकवाड़ ने 14 मैचों में 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 583 रन बनाए. कोहली से पहले आईपीएल में धाकड़ क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर एक से ज्यादा बार ऑरेंज कैप पर कब्जा कर चुके हैं. गेल ने 2011 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए ऑरेंज कैप जीता था. इसके बाद अगले सीजन भी उन्होंने अपने इस खिताब को बरकरार रखा. डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए साल 2015, 2017 और 2019 में ऑरेंज कैप तीन बार जीता था.

स्टार खिलाड़ी नदारद… फिर भी विंडीज ने साउथ अफ्रीका से छीन ली टी20 सीरीज, WC से पहले प्रोटियाज टीम के लिए खतरे की घंटी

1, 2 नहीं… पूरे 6 खिलाड़ियों को भेजा पवेलियन, अकेले गेंदबाज ने टीम की बचाई लाज, आईपीएल बीच में छोड़ लौटा था स्वदेश

विराट ने 2016 मे 973 रन बनाए थे
विराट कोहली ने साल 2016 में 16 मैचों में 973 रन बनाए थे जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे. उस सीजन विराट का सर्वाधिक स्कोर 113 रन रहा. कोहली के नाम आईपीएल के किसी सिंगल सीजन में सर्वाधिक रन का ये रिकॉर्ड अभी तक बरकरार है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट ने जिस तरह से आईपीएल में फॉर्म दिखाई है उससे भारतीय टीम मैनेजमेंट खुश होगा. कोहली ऐसे क्रिकेटर हैं जो अकेले अपने दम पर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ने का माद्दा रखते हैं.

किसे दिया जाता है ऑरेंज कैप?
आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है. साथ ही उसे 10 लाख का पुरस्कार दिया जाता है. विराट की टीम प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. टीम बड़ी मुश्किल से प्लेऑफ का टिकट कटाने में सफल रही थी. शुरुआत में 8 में से 7 मैच गंवाने के बाद आरसीबी ने बाद में लगातार 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में एंट्री मारी थी.

Tags: IPL 2024, Orange Cap, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here