Home World Israel War: हमास अभी जिंदा है! चार महीने बाद अचानक इजरायल को दिया सरप्राइज, कर दी रॉकेट्स की बारिश

Israel War: हमास अभी जिंदा है! चार महीने बाद अचानक इजरायल को दिया सरप्राइज, कर दी रॉकेट्स की बारिश

0
Israel War: हमास अभी जिंदा है! चार महीने बाद अचानक इजरायल को दिया सरप्राइज, कर दी रॉकेट्स की बारिश

[ad_1]

Gaza War: इजरायल लगातार गाजा में कहर बरपा रहा है. पिछले काफी वक्त से इजरायल के गाजा में ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. लेकिन रविवार (26 मई) को हमास ने अचानक इजरायल पर पलटवार किया. तेल अवीव शहर पर हमास ने रॉकेट्स से हमला किया. 

हमास की आर्म्ड विंग अल-कसम ब्रिगेड ने यह अटैक किया है. मिसाइल जैसे ही करीब आने लगी इजरायल की सेना ने शहर में साइरन बजाने शुरू कर दिए ताकि लोग सतर्क हो जाएं. चार महीने के बाद हमास ने इजरायल की राजधानी पर यह हमला बोला है. 

इजरायल पर दागे 10 रॉकेट

इजरायली सेना ने कहा कि कम से कम राफा से 10 रॉकेट सेंट्रल इजरायल पर दागे गए, जिसके बाद आयरन डोम डिफेंस सिस्टम ने उसे हवा में ही नष्ट कर दिया.

रविवार को टेलीग्राम चैनल पर अल कसम ब्रिगेड ने कहा कि नागरिकों का जो यहूदियों ने नरसंहार किया है, उसके जवाब में ये रॉकेट्स छोड़े गए हैं. हमास अल-अक्सा टीवी ने कहा कि गाजा पट्टी से रॉकेट्स छोड़े गए हैं. 

संघर्ष विराम वार्ता का क्या हो रहा है? 

हमास का यह हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब एक दिन पहले ही इजरायल के अधिकारियों ने कहा कि बंधकों को छोड़ने और सीजफायर को लेकर कूटनीतिक बातचीत आने वाले कुछ दिनों में फिर शुरू होगी. इजरायली मीडिया ने बताया कि खुफिया प्रमुख डेविड बार्निया ने पेरिस में अमेरिका के सीआईए चीफ और कतरी मध्यस्थों के साथ बैठक में सीजफायर पर बातचीत के लिए एक नए फ्रेमवर्क पर सहमति जताई थी.

नाम न छापने की शर्त पर एक इजरायली अधिकारी ने शनिवार को न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि इस हफ्ते इन वार्ताओं को फिर से शुरू करने का इरादा है. हालांकि, हमास के सीनियर अधिकारी ओसामा हमदान ने कतर के अल जजीरा नेटवर्क को बताया कि अभी तक इस मुद्दे पर कुछ भी व्यावहारिक नहीं है. यह सिर्फ इजरायल की ओर से आ रही बातचीत है.

गाजा में 30 हजार से ज्यादा की मौत

हमास ने सात अक्टूबर को इजराइली शहरों पर जबरदस्त हमले किए थे. जिसके बाद इजराइल ने भी गाजा में बड़े पैमाने पर हवाई और जमीनी हमले शुरू किए. हमास की कार्रवाई में इजराइल में लगभग 1,200 लोग मारे जा चुके हैं और 220 से अधिक अन्य लोगों का अपहरण कर लिया गया था. गाजा में हमास के अधिकारियों का दावा है कि इजराइली हमले में गाजा में 30,000 से अधिक लोग मारे गए हैं.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here