[ad_1]

स्टार्क-कमिंस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के साथ आईपीएल का 17वां सीजन समाप्त हो गया। गौतम गंभीर की मेंटरशिप और श्रेयस अय्यर की कप्तानी ने केकेआर को 10 साल बाद उनका तीसरा खिताब जिताया। उनकी इस जीत में तज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपने तीन ओवर के स्पेल में 4.66 के इकोनॉमी रेट से सिर्फ 14 रन खर्च किए और दो विकेट हासिल किए। सीजन की शुरुआत उनके लिए कुछ खास नहीं रही लेकिन अंत तक आते-आते उन्होंने अपनी कीमत के साथ न्याय किया। आज हम आपको 10 ऐसे खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जिन पर टीमों ने नीलमी के दौरान पानी की तरह पैसा बहाया। आइये जानते हैं इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा…
[ad_2]
Source link