[ad_1]
चेन्नई. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल फाइनल में रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की. उसने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल इतिहास के सबसे छोटे स्कोर 113 रन पर रोका. इसके बाद 11वें ओवर में ही मैच जीत लिया. इस तरह केकेआर ने आईपीएल फाइनल को एकतरफा बना दिया. केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस जीत के लिए अपने खिलाड़ियों की तारीफ तो खूब की लेकिन साथ में किस्मत का हवाला भी दिया. अय्यर ने कहा कि वे भाग्यशाली रहे कि उन्हें पहले गेंदबाजी करने का मौका मिला.
सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ फाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया, जो उसे उलटा पड़ गया. केकेआर ने यह मुकाबला महज 10.3 ओवर में 8 विकेट से जीत लिया. जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘भावनाओं को व्यक्त करना मुश्किल है. हमने खिलाड़ियों से जैसी उम्मीद की थी, उन्होंने वैसा ही प्रदर्शन किया. आज हम भाग्यशाली रहे कि पहले गेंदबाजी करने का मौका मिला.’
अय्यर ने कहा, ‘सनराइजर्स हैदराबाद को शानदार खेल दिखाने के लिए बधाई. यह दबाव वाला मैच था. मिचेल स्टार्क बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, युवाओं के लिए उनसे सीख लेनी चाहिए.’ केकेआर ने आईपीएल तीसरी बार जीती है. इससे पहले वह 2012 और 2014 में भी चैंपियन रह चुकी है.
श्रेयस ने आंद्रे रसेल की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘रसेल के पास जादुई छड़ी है. उन्होंने ज्यादातर मैचों में विकेट लिए.’ अय्यर ने फाइनल में बेहतरीन पारी के लिए वेंकटेश अय्यर की भी खूब ताराीफ की. श्रेयस बोले, ‘वेंकटेश ने हमारे लिए जीत आसान कर दी. यह एकजुट प्रयास था. हमारे लिए शानदार सत्र रहा.’
Tags: IPL 2024, Kolkata Knight Riders, Shreyas iyer, Sunrisers Hyderabad
FIRST PUBLISHED : May 27, 2024, 07:52 IST
[ad_2]
Source link