Home World Iranian presidential election: रईसी की मौत से ईरान में उबाल, राष्ट्रपति बनने के लिए 20 नेताओं के बीच मची होड़

Iranian presidential election: रईसी की मौत से ईरान में उबाल, राष्ट्रपति बनने के लिए 20 नेताओं के बीच मची होड़

0
Iranian presidential election: रईसी की मौत से ईरान में उबाल, राष्ट्रपति बनने के लिए 20 नेताओं के बीच मची होड़

[ad_1]

Ebrahim Raisi death: ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत से ईरान की राजनीति गरमाई हुई है. रईसी की जगह लेने के लिए कम से कम 20 लोगों ने अपना दावा ठोका है. ईरानी गार्जियन काउंसिल की ओर से उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी मिलते ही ईरान के राष्ट्रपति पद यानी रईसी के उत्तराधिकार की लड़ाई शुरू हो जाएगी.

ईरान के राष्ट्रपति पद के लिए 20 नेताओं के सामने आने से स्पष्ट रूप से ईरान की आंतरिक राजनीति में कलह उत्पन्न की संभावना है. ऐसे में ईरान सरकार कोशिश करेगी कि इस मुश्किल परिस्थिति में उसके आंतरिक कलह दुनिया के सामने नहीं आए. क्योंकि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई एक ऐसे उम्मीदवार की तलाश कर रहे हैं जो इस मुश्किल परिस्थिति और अशांति से प्रभावित ईरान में स्थिरता ला सके.

ईरानी गार्जियन काउंसिल में 12 विशिष्ट सदस्य शामिल हैं. ये सभी सदस्य सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह खामेनेई के करीबी हैं. ऐसे में यह अहम हो जाता है कि क्या काउंसिल अपने कट्टरपंथी दृष्टिकोण पर कायम रहती है या राष्ट्रपति पद के लिए खुली प्रतिस्पर्धा की अनुमति देकर अधिक लोकतांत्रिक रास्ता का चुनाव करती है.

कम से कम 20 उम्मीदवारों ने ठोका दावा

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में सबसे बड़ा नाम सईद जलीली का है. जलीली ने रविवार को घोषणा की है कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिस्सा लेंगे. सईद जलीली को ईरानी विदेश नीति में माहिर माना जाता है. उन्होंने 2007 से 2013 के बीच देश के विदेश मंत्रालय और परमाणु वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि राजधानी तेहरान के मेयर अलीरेजा जकानी की भी इस चुनाव में उतरने की तैयारी है. हालांकि, उन्होंने अभी तक इसकी घोषणा नहीं की है.

पारंपरिक रूढ़िवादी उम्मीदवारों में परविज फत्ताह और मोहम्मद बाकर कालिबाफ का नाम शामिल है. फत्ताह एक विशाल व्यापारिक समूह मोजाफान फाउंडेशन के पूर्व प्रमुख हैं. वहीं, कालिबाफ साल 2020 से 2024 के बीच संसद अध्यक्ष हैं.

गुरुवार से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी के लिए रजिस्ट्रेशन

राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवारों के लिए गुरुवार से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए चार दिन का समय निर्धारित है. राष्ट्रपति पद के चुनाव में वैसे तो शुरुआती चरण के लिए अधिकतम 10 उम्मीदवार उतर सकते हैं. लेकिन 2021 में हुए चुनाव में केवल चार उम्मीदवार ही मैदान थे.

कुछ ईरानी मीडिया आउटलेट्स के बीच ऐसी भी खबरें हैं कि यदि किसी तरह की आंतरिक कलह होती है तो उपराष्ट्रपति और वर्तमान अंतरिम राष्ट्रपति मुहम्मद मोखबर को पांच साल के लिए कार्यकारी राष्ट्रपति की भूमिका निभाने के लिए कहा जा सकता है. देश की राजनीति में मोखबर का व्यापक अनुभव और विशेष रूप से सुप्रीम लीडर के मामलों को मैनेज करने के मामले में उन्हें एक विश्वसनीय व्यक्ति माना जाता है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here