Home Breaking News Rajkot fire: अग्निकांड में 27 लोगों की मौत के बाद एक्शन, नगर निगम प्रमुख-पुलिस आयुक्त, दो IPS अफसरों का तबादला

Rajkot fire: अग्निकांड में 27 लोगों की मौत के बाद एक्शन, नगर निगम प्रमुख-पुलिस आयुक्त, दो IPS अफसरों का तबादला

0
Rajkot fire: अग्निकांड में 27 लोगों की मौत के बाद एक्शन, नगर निगम प्रमुख-पुलिस आयुक्त, दो IPS अफसरों का तबादला

[ad_1]

Rajkot Game Zone Fire गुजरात सरकार ने राजकोट के गेमिंग जोन में 27 लोगों की मौत के बाद एक और कार्रवाई की है। राजकोट नगर निगम प्रमुख, पुलिस आयुक्त और दो आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। 

Gujarat government transfers Rajkot civic chief police commissioner and two other IPS officers

राजकोट फायर
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


राजकोट के गेमिंग जोन में हुए भीषण अग्निकांड में 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में गुजरात सरकार ने एक और कार्रवाई की है। राजकोट नगर निगम प्रमुख, पुलिस आयुक्त और दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 

गुजरात सरकार ने किया इन अधिकारियों का तबादला

गुजरात सरकार ने इस मामले में राजकोट नगर निगम प्रमुख समेत राजकोट पुलिस आयुक्त का तबादला किया है। राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव के स्थान पर आईपीएस अधिकारी बृजेश कुमार झा को नियुक्त किया गया है। राजकोट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन, यातायात एवं अपराध) विधि चौधरी और आईपीएस अधिकारी सुधीरकुमार जे देसाई का भी तबादला किया गया है। इसके साथ ही गुजरात सरकार ने राजकोट नगर निगम के आयुक्त आनंद पटेल का भी तबादला किया है। उनकी जगह डीपी देसाई को राजकोट नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। 

उच्च न्यायालय ने लगाई थी फटकार

बता दें कि इससे पहले गेंमिग जोन में अग्निकांड में 27 लोगों की मौत के बाद गुजरात उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार और राजकोट नगर निगम को कड़ी फटकार लगाई थी। अदालत ने सवाल किया था कि क्या इतनी बड़ी संरचना के तैयार होते समय बड़े अधिकारियों ने अपनी आंखें मूंद ली थी? हाईकोर्ट की फटकार के बाद राज्य सरकार ने बड़े अधिकारियों का तबादला किया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here